{"_id":"5aa03fd44f1c1bf17b8baf78","slug":"81520451540-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य कालेज के छात्र से पुलिस द्वारा मारपीट करने पर खड़ा हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैश्य कालेज के छात्र से पुलिस द्वारा मारपीट करने पर खड़ा हुआ विवाद
Updated Thu, 08 Mar 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने वैश्य कॉलेज के छात्र से की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
राजकीय कन्या स्कूल के पास वैश्य कॉलेज के छात्र को पुलिस द्वारा डंडा मारे जाने पर बुधवार को हंगामा खड़ा हो गया। छात्रों ने पुलिस पर बेवजह मारपीट करने व पुलिस चौकी ले जाकर डराने धमकाने का आरोप लगाया। घायल छात्र को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवया गया। परिजनों ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
डाबर कालोनी निवासी संदीप ने बताया वह वैश्य कालेज में बीए फाइनल का छात्र है। बुधवार सुबह करीब सवा दस बजे वह अपने दोस्त के साथ किरोड़ी मल पार्क के रास्ते से घर आ रह था। इसी दौरान बाइक पर आए दो पुलिस वालों ने उसे रोक लिया। उसने आरोप लगाया कि वहां पर पुलिस वालों ने बेवजह उसके डंडे मारे। इसके बाद उसे पुलिस की गाड़ी में बैठाकर चौकी ले गए। वहां पर पुलिस वालों ने उसका करियर खराब करने की धमकी दी। करीब दो घंटे तक पुलिस चौकी में रखने के बाद हस्ताक्षर करवा कर छोड़ा गया। घर आकर आकर उसने यह बात परिजनों को बताई। छात्र के पिता रणधीर ने बताया कि इसके बाद छात्र को सामान्य अस्पताल लेकर आए। उसकी कमर पर पुलिस द्वारा मारे गए डंडों के गहरे निशान हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर न्याय मांगा है। उन्होंने कहा कि आरोपी पुलिस वालों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
---
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के पास बोर्ड परीक्षा को देखते हुए 200 मीटर एरिया में धारा 144 लागू है। इस दौरान वहां कुछ युवक खड़े थे। जिन्हें वहां से खदेड़ा गया। युवकों के साथ मारपीट के आरोप झूठे है।
विज्ञापन
श्री भगवान, एसएचओ सिटी