{"_id":"5cd722a1bdec2207215a3e6c","slug":"71557602977-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान पर्ची बांटते समय बीएलओ से की अभद्रता, चश्मा छीनकर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मतदान पर्ची बांटते समय बीएलओ से की अभद्रता, चश्मा छीनकर की मारपीट
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
भिवानी। जिले के गांव मतानी में बीएलओ के साथ मतदाताओं की पर्ची वितरित करते समय एक व्यक्ति ने मारपीट कर व चश्मा छीनकर अभद्रता कर जातिसूचक शब्द कहने का मामला सामने आया है। फिलहाल मामले की शिकायत झुप्पा पुलिस चौकी में दी गई। जिस पर सिवानी पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव मतानी निवासी बीरबल ने बताया कि वह गांव के ही राजकीय प्राथमिक पाठशाला में बतौर मुख्य शिक्षक तैनात है। उसकी ड्यूटी लोकसभा चुनाव के दौरान मतानी मे बीएलओ के तौर पर लगी है। गत 10 मई को वह लोकसभा चुनाव के लिए वोटर स्लीप बांट रहा था तो इसी दौरान गांव का ही एक व्यक्ति उसके साथ गाली गलौज करने लगा। उसके साथ अभद्रता करते हुए उसे जातिसूचक शब्द कहे और फिर उसका चश्मा छीन कर उसके साथ मारपीट की। मामले की सूचना सुपरवाइजर मंढोली के प्रधानाचार्य व बाद में लोहारू एसडीएम को व्हट्सएप पर दी। बीरबल ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र संख्या 75-76 पर पर्याप्त पुलिस फोर्स का प्रबंध किए जाने व उसे जान का खतरा होने की भी शिकायत दी गई। उसने अपनी डयूटी से मुक्त किए जाने का भी प्रशासन से अनुरोध किया। सिवानी पुलिस ने बीरबल की शिकायत पर गांव मतानी निवासी बाप बेटे सहित अन्य के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।