फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के तीन आरोपी गिरफ्तार

डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के तीन आरोपी गिरफ्तार
भिवानी/लोहारू। आंबेडकर जयंती से एक दिन पहले 13 अप्रैल को लोहारू के रेलवे स्टेशन चौक पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर स्याही फेंकने और सब्जी मंडी में दो दुकानों में आग लगाने के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो हत्या के मामले में नामजद आरोपी हैं और फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर आए थे। सीआईए टीम, साइबर टीम के प्रयासों से आरोपी पकड़े गए। लोहारू थाना पुलिस ने तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 13 अप्रैल को डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती से एक दिन पूर्व शरारती तत्वों ने लोहारू के रेलवे स्टेशन चौक पर डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोत दी थी। साथ ही सब्जी मंडी के निकट दो दुकानों में आग लगा दी थी। इससे लेकर लोग रोष जता रहे थे। 22 अप्रैल को लोहारू 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त डॉ. अंशज सिंह से मुलाकात की थी। जिसमें उन्हें 30 अप्रैल तक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नौरंगाबाद वासी संदीप और प्रदीप, डूडीवाला वासी राहुल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो आरोपी हत्या में हाईकोर्ट से जमानत लिए थे
आरोपियों में संदीप और प्रदीप पर गांव में ही एक की हत्या करने का भी आरोप है और इस मामले में वे फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर थे। तीनों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस अब पूछताछ में जुटी है कि आखिर तीनों ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। किसी के कहने पर किया या स्वयं की कोई रंजिश थी।
एक नेता का सामने आ रहा नाम
डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती से एक दिन पूर्व हुई इस घटना से भी अचंभित थे। मामले में एक नेता का भी नाम सामने आ रहा है। सूत्र बताते है कि उक्त नेता के कहने पर ही सारा खेल खेला गया। पुलिस अभी मामले पर चुप्पी साधे हुए है। मगर जल्द ही इस मामले में कोई बड़ा खुलासा हो सकता है और कोई नेता बेनकाब हो सकता है।


डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतले के मामले में तीन आरोपियों संदीप, प्रदीप, राहुल को गिरफ्तार किया गया है। तीनों को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के बाद ही साफ होगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया।
गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed