फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरपंच के भाई की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या

सरपंच के भाई की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
सरपंच के भाई की ईंट और डंडे से पीट-पीटकर हत्या
भिवानी। हांसी क्षेत्र के गांव मुजादपुर के सरपंच के भाई की पीट-पीटकर कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव शनिवार सुबह जुई नहर के पास गांव तिगड़ाना के खेतों में मिला। शव के पास ही टूटा डंडा और खून लगा ईंट मिला। जिससे पीटकर हत्या की गई। तिगड़ाना गांव के सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलसि ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना के सरपंच प्रदीप ने सदर पुलिस को शनिवार सुबह फोन पर सूचना दी थी कि किसान मंगेज के खेतों के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में पड़ा है। जिस सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और हालातों का मुआयना किया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में ही यह मामला हत्या का है, क्योंकि मृतक के शरीर पर चोटों के निशान थे, जबकि शव के पास ही खून के धब्बे लगे एक ईंट पर टूटा हुआ डंडा भी बरामद हुआ। मृतक की जेब से एक डायरी और मोबाइल भी पुलिस को बरामद हुआ। डेयरी के अंदर मुजादपुर के सरपंच भीम सिंह का नंबर लिखा हुआ था। पुलिस ने सरपंच भीम सिंह का फोन मिलाकर पड़ताल की तो मृतक की शिनाख्त उसी के भाई 60 वर्षीय रामचंद्र के रूप में हुई। गांव मुजादपुर के सरपंच भीम सिंह ने बताया कि उसका भाई रामचंद्र का एक बेटा है, जो गांव में ही रहता है। रामचंद्र की पत्नी की मौत हो चुकी है, जबकि रामचंद पिछले कई सालों से गांव में ही भगवा कपड़े पहनकर बाबा के रूप रहता था।
विज्ञापन

अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक पर देखा गया था मृतक
मृतक के भाई भीम सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे मृतक रामचंद्र बाइक सवार एक व्यक्ति के साथ देखा गया था। जिसके बाद से ही वह गायब था। सुबह फोन पर पुलिस द्वारा उन्हें शव तिगड़ाना के खेतों से बरामद होने की सूचना मिली तो वे यहां पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या पीटकर की गई हैं, शव के पास से ही पुलिस को खून के धब्बे लगे ईंट व उसी का टूटा हुआ डंडा मिला है, जिससे उसे पीटा गया था। फिलहाल सदर पुलिस ने मृतक के भाई के बयान दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। जिस व्यक्ति के साथ मृतक को बाइक पर आखिरी बार देखा गया था, उसकी तलाश में भी जुटी है।
विद्यानंद, इंचार्ज, गुजरानी पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed