फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   56 copycats caught in 12th physical education examination of Haryana Board

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: चरखी दादरी और गुरुग्राम के केंद्र में फैली थी उत्तर कुंजियां, दो केंद्रों पर परीक्षा रद्द

Thu, 28 Apr 2022 02:43 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Apr 2022 02:43 AM IST
सार

12वीं के शारीरिक शिक्षा के पेपर में पकड़े 56 नकलची गए। एक प्रतिरूपण का केस मिला। शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा के लिए 1070 परीक्षा केंद्रों पर 114456 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। 

विज्ञापन
56 copycats caught in 12th physical education examination of Haryana Board
exam - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। बुधवार को बारहवीं के शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में भी खूब नकल हुई। चरखी दादरी के मिसरी और गुरुग्राम के एक परीक्षा केंद्र में उत्तर कुंजियां, पर्चियां फैली हुई थीं। बोर्ड अधिकारियों ने नकल के कारण दोनों परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द कर दी। प्रदेशभर में 56 नकलची भी पकड़े गए। बुधवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा के लिए 1070 परीक्षा केंद्रों पर 114456 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। 

विज्ञापन


दादरी और गुरुग्राम में नकल का खुलेआम खेल
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव ने जिला-चरखी दादरी के परीक्षा केंद्र रावमावि, मिसरी(चरखी दादरी) के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुलेआम नकल का खुलेआम खेल चल रहा था। यहां वस्तुनिष्ट प्रश्नों ए व सी कोड की उत्तर कुंजियां परीक्षार्थियों के पास मिली तो पर्चियां भी खूब थीं। इसके बाद बोर्ड उपाध्यक्ष ने परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह ने बताया कि इस केंद्र की रद्द परीक्षा अब 30 अप्रैल को चरखी-दादरी जिला मुख्यालय पर करवाई जाएगी।
विज्ञापन


राजकीय मॉडल संस्कृति वमावि, सुशांत लोक, गुरुग्राम-30 के परीक्षा केंद्र में हस्तलिखित पर्चियां फैली थी। यहां परीक्षार्थियों के प्रश्नपत्रों में उत्तरों के सामने निशान लगे थे। यहां अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्ते और प्रश्नपत्र उड़नदस्ता ने निरीक्षण कर यह देखा और परीक्षा रद्द करने की सिफारिश की। राकवमावि, मेला ग्राउंड, सिरसा-08 (बी-1) पर अनुक्रमांक 2215410294 असली परीक्षार्थी के स्थान पर नकली परीक्षार्थी परीक्षा दे रहा था, जिसके खिलाफ प्रतिरूपण का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 नकलची दबोचे
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी में एक नकलची पकड़ा। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने फतेहाबाद में नौ नकलची पकड़े। बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने 26, अन्य उड़नदस्तों ने 20 नकलची पकड़े। अब तक 3602 नकलची इन परीक्षाओं में पकड़े गए और 97 केस प्रतिरूपण के दर्ज किए गए।


रद्द परीक्षा आज
सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) परीक्षा मार्च-2022 में कुछेक परीक्षा केंद्रों पर रद्द विषयों की पुन: परीक्षा 28 अप्रैल को होगी, जिसमेें 5,754 परीक्षार्थी भाग लेगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed