फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गला घोंटकर हत्या, शव को नहर किनारे लाकर जलाया

गला घोंटकर हत्या, शव को नहर किनारे लाकर जलाया

Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गला घोंटकर हत्या, शव को नहर किनारे लाकर जलाया
भिवानी/तोशाम। एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी । फिर शव को नहर किनारे फेंककर आग लगा दी। यह मामला तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा का है। गांव के बुशान मार्ग पर नहर किनारे शव जला मिला। पुलिस की प्राथमिक जांच में तार से गला घोंटकर हत्या कर जलाने का मामला आया है। हत्या भी कहीं और की गई है। हालांकि मौत के पुख्ता कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होंगे। आरोपियों तक पहुंचने के लिए सबसे पहले मृतक की पहचान जरूरी है। ऐसे में पुलिस जिले के पिछले कुछ दिनों से लापता लोगों का रिकार्ड खंगाल रही है। एक लापता व्यक्ति के परिजन पहचान के लिए पहुुंचे भी मगर शव ज्यादा जला होने से पहचान नहीं हो पाई। इसके अलावा मामले की जांच के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव संडवा में बुशान मार्ग पर नहर किनारे जला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव का अधिकतर हिस्सा जला हुआ। सिर्फ टांगे ही थोड़ी बहुत सुरक्षित हैं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच हवा सिंह को दी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल, थाना प्रभारी चंद्रभान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। बारिकी से निरीक्षण के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष है। गला घोंटकर पहले युवक की हत्या की गई है। इसके भी निशान मिले है। इसके बाद यहां लाकर शव को जलाया गया है। फिलहाल पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मालवास के लापता अनिल के परिजन भी पहुंचे, नहीं कर पाए पहचान
सूचना पर मालवास से 12 अप्रैल की रात करीब 10 बजे लापता हुए 30 वर्षीय युवक अनिल के परिजन भी संड़वा गांव में पहुंचे। शव पूरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं कर पाए। अनिल के भाई सुनील ने बताया कि उसका भाई अनिल कुमार ने छह माह पहले ही खेत में मुर्गी फार्म शुरू किया है। वह खेती भी करता है। वह स्वयं भी भाई के साथ खेती करता है। 12 अप्रैल की रात को करीब 10 बजे उसका भाई खाना खाने के बाद मुर्गी फार्म पर जाने की बात कहकर गया था मगर घर नहीं लौटा। वहीं पुलिस ने अब डीएनए टेस्ट की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन टीमों खंगाल रही रिकार्ड, कर रही जांच
मामले की जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। टीमें आसपास के इलाके में हाल ही में गुमशुदगी की दर्ज रिपोर्टों से संबंधित लोगों की छानबीन कर रही है। सीआईए, एंटी व्हीकल थेफ्ट के अलावा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया है। मृतक की पहचान होने के बाद ही मामले के खुलासे की उम्मीद है।

अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। वैसे तो जांच के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी लेकिन शुरुआती जांच में बिजली के तार से गला दबाकर हत्या कर शव को कंबल में लपेटकर यहां लाया फिर लाकर शव को जलाया गया समाने आया है। आसपास के इलाके में हाल ही में गुमशुदगी की जो रिपोर्टें दर्ज हुई हैं उन मामलों की पड़ताल की जाएगी।
कुलदीप बेनीवाल, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed