फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35 lakh looted bullion in the marketplace brothers

भरे बाजार में सर्राफा भाइयों से 35 लाख लूटे

Sat, 05 Dec 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
35 lakh looted bullion in the marketplace brothers
भिवानी। माल गोदाम रोड पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारियों पर फायर झोंक 35 लाख रुपये लूट लिए। निशाना चूकने के कारण दोनों का बचाव हो गया। दोनों में एक व्यापारी सोना खरीदने दिल्ली जा रहा था और दूसरे उसे बाइक पर रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था। लुटेरों ने चेहरा ढक रखा था। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की सूचना पर एसपी ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 11:00 बजे पुरानी अनाज मंडी निवासी सर्राफ महावीर के दोनों लड़के राजेश और राकेश बाइक से स्टेशन की ओर जा रहे थे। राकेश को सोना खरीदने दिल्ली जाना था और राजेश उसे बाइक पर स्टेशन तक छोड़ने जा रहा था। उनके पास बैग में 35 लाख रुपये थे। राकेश ने बताया कि जैसे ही वे माल गोदाम रोड से रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े तो अचानक पीछे से एक बाइक तेज रफ्तार से आई और उनकी बाइक के आगे खड़ी हो गई। पीछे बैठे नकाबपोश युवक ने पिस्तौल निकाली और उनको निशाना बना फायर किया। फायर चूकने से वह बाल-बाल बच गए। दोनों बाइक सवारों ने उतरकर हाथापाई की और रुपयों से भरे बैग के साथ एक सोने की चेन छीन ले गए। बैग में 35 लाख रुपये की नगदी थी। बैग छीनने के बाद दोनों कृष्णा कॉलोनी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

पुलिस ने करवाई नाकाबंदी
लूट की घटना के बाद पुलिस ने शहर में नाकेबंदी करवा दी। एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना निरीक्षण किया और शहर में चेकिंग अभियान चलाया। माल गोदाम रोड पर ही एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे बाइक से फरार होते हुए कैद हुए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 35 लाख लूट की घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed