फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत

संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत

Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जहर खाने से विवाहिता की मौत
भिवानी। जिले के गांव बडवा में विवाहिता ने संदिग्ध हालात में जहर खा लिया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। सिवानी पुलिस ने मृतक महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति, देवर, सास व ननंद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ढाणीपाल हांसी निवासी बलवान ने बताया कि उसने अपनी बेटी 24 वर्षीय ज्योति की शादी 22 नवंबर 2015 को बडवा निवासी जोगेंद्र के साथ की थी। शादी के बाद से उसकी बेटी को एक डेढ़ साल का लडक़ा है। बलवान का आरोप है कि ज्योति को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे और इसी के चलते उसे अक्सर प्रताड़ित किया जाता था। कई बार पंचायती समझौते से बेटी की गृहस्थी को सुधारने का प्रयास किया गया, मगर हर बार बेटी को ठीक रखने का भरोसा दिलाकर उसके ससुराल वाले दहेज की मांग के चलते उसे तंग करने लगते। इसी के चलते उसकी बेटी को गत 25 अप्रैल को जहरीला पदार्थ जबरन खिलाया गया। जिससे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सिवानी पुलिस के जांच अधिकारी एएसआई रमेश ने बताया कि मृतक ज्योति के पिता बलवान की शिकायत पर गांव बडवा निवासी जोगेंद्र, उसके भाई सतबीर, सास कृष्णा व ननंद ममता के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed