फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला की मौत पर बिफरे परिजन, चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

महिला की मौत पर बिफरे परिजन, चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप

Tue, 16 Apr 2019 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत पर बिफरे परिजन, चिकित्सक पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
भिवानी। महम गेट स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की हालत ज्यादा बिगड़ गई। जिसे परिजन बाद में चिडिय़ाघर मोड़ स्थित एक अन्य निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महम गेट स्थित अस्पताल संचालकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रोष जताया। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के बेटे को शांत किया। समाचार लिखे जाने तक कोई लिखित शिकायत पुलिस में नहीं दी गई थी, वहीं पुलिस सुरक्षा कारणों से महम गेट स्थित उक्त निजी अस्पताल के बाहर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। समाचार लिखे जाने तक मृतक महिला के परिजन और पुलिस अस्पताल में ही डटे हुए थे। पुलिस परिजनों को समझा रही थी।
विज्ञापन

मामला रात करीब पौने नौ बजे का है। गांव भुंगला निवासी अनिल शर्मा ने बताया कि आज सुबह वह अपनी मां को लेकर महम गेट क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचा था। उसकी मां की बच्चेदानी में गांठ थी, जिसका ऑप्रेशन करने के लिए निजी अस्पताल के चिकित्सक ने खून चढ़ाने की सलाह दी थी। वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से दो यूनिट रक्त भी लेकर आया। अनिल ने बताया कि उसकी मां को चिकित्सक ने तीन बार खून चढ़ाने का असफल प्रयास किया और इसी दौरान अचानक उसकी मां तबियत ज्यादा बिगड़ गई। आनन-फानन में चिकित्सक ने उसकी मां को रोहतक या फिर किसी बड़े शहर के अस्पताल में ले जाने के लिए बोल दिया। अनिल का आरोप है कि उसकी मां की अचानक ही चिकित्सक की लापरवाही से इतनी तबियत खराब हो गई थी कि उसे किसी दूसरे शहर में ले जाना संभव नहीं था। इसलिए निजी चिकित्सक ने ही उसे शहर के चिडिय़ाघर मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल में भेज दिया। जहां उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

अनिल ने बताया कि इलाज के नाम पर उससे मात्र ढाई घंटे में ही 20 हजार रुपये ऐंठ लिए और उसकी मां की जान भी चिकित्सक की लापरवाही से नहीं बच पाई। अनिल का कहना था कि उसकी मां सुबह जब अस्पताल पहुंचे तो खुद चलकर आई थी और ठीक थी, जबकि उसके पेट में बच्चेदानी के अंदर गांठ को लेकर थोड़ी तकलीफ जरूर थी, मगर अचानक ही ढाई घंटे के दौरान उसकी मां की हालत चिकित्सक के गलत इलाज और लापरवाही के कारण बिगड़ी। जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सिविल लाइन पुलिस थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि मां की मौत के बाद युवक काफी बदहवास हो गया था, जिसे फिलहाल शांत किया गया है। पुलिस इस मामले की गहनता से तहकीकात में जुटी है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed