फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पुलिस ने किया काबू, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती करवाया गया घायल

पुलिस ने किया काबू, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती करवाया गया घायल

Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया काबू, मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती करवाया गया घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह दो पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा हुआ तो कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। एक युवक को ज्यादा चोट होने के कारण उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। कोर्ट परिसर में चाय की दुकान के पास अचानक कुछ लोगों में विवाद हो गया। जमकर लात-घूंसे चले। हंगामा हुआ तो कोर्ट परिसर में तैनात पुलिस भी दौड़कर पहुंची और आरोपियों को काबू किया। इस दौरान कुछ आरोपी कर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार करने लगे जिस पर उनकी धुनाई भी हुई। झगड़े में एक युवक को चेहरे पर चोट आई जिसे पुलिस उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में लेकर आई। घायल स्वयं को सीए बता रहा था। घायल ने बताया कि उसके परिवार के ही कुछ सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है और समाचार लिखे जाने तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। विवाद रुपयों के लेन-देन को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed