फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गुवाहटी से आ रहे एक सूई के व्यापारी की नकदी लेकर फरार हुए दो टैक्सी चालक दबोचे

गुवाहटी से आ रहे एक सूई के व्यापारी की नकदी लेकर फरार हुए दो टैक्सी चालक दबोचे

Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
गुवाहटी से आ रहे एक सूई के व्यापारी की नकदी लेकर फरार हुए दो टैक्सी चालक दबोचे
सूई के व्यापारी की नकदी लेकर फरार हुए दो टैक्सी चालक दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
गुवाहटी से दिल्ली के रास्ते टैक्सी बुक कर भिवानी आ रहे एक व्यापारी की नकदी लेकर फरार हुए दो टैक्सी चालकों को सदर थाना पुलिस ने दबोच लिया है। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को दिल्ली से काबू किया। दोनों के कब्जे से एक कार व दस हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गांव सूई निवासी हरनारायाण ने पुलिस को बताया कि वह गुवाहटी में कपड़े का व्यापार करता है। 7 मार्च को वह गुवाहटी से भिवानी आ रहा था। दिल्ली आने के बाद उसने पीरागढ़ी से एक टैक्सी बुक की। टैक्सी चालक व उसका एक साथी उसे भिवानी लेकर आए। इस दौरान टैक्सी के अंदर रखे सूटकेस से दोनों ने 47 हजार रुपये की नकदी निकाल ली और फरार हो गए। उसने घटना की शिकायत सदर पुलिस थाने में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मंगलवार रात को सदर थाना प्रभारी श्री भगवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने दिल्ली के उजवा निवासी जनक उर्फ पालसिंह व उसके साथी अभिषेक को काबू किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कार व चोरी की गई रकम में से दस हजार रुपये बरामद किए। पुलिस ने इन दोनों को अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed