फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महत्वपूर्ण ...........दादरी का मानकावास गैंग रेप केस

महत्वपूर्ण ...........दादरी का मानकावास गैंग रेप केस

Sat, 20 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
महत्वपूर्ण ...........दादरी का मानकावास गैंग रेप केस
राज्य महिला आयोग के सामने बोले परिजन, धमका रही है पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
प्रदेश में बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी से चिंतित राज्य महिला आयोग की दो सदस्यों ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में उपचाराधीन चरखी दादरी गैंगरेप पीड़िता व उनके परिजनों से मुलाकात की। आयोग की टीम के सामने पीड़ित परिवार के सदस्यों ने दादरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस कार्रवाई करने की बजाय उन्हें ही डरा धमका रही है। साथ ही कहा कि पुलिस पीड़िता को दिन भर इधर से उधर चक्कर कटवाती रही, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई। वहीं महिला आयोग की सदस्यों ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की बात कही है।
गौर हो कि चरखी दादरी के एक गांव की 12वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा का बुधवार रात उसके घर के सामने से अपहरण कर चार युवकों द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना का शुक्रवार को राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया। हालत खराब होने पर दुष्कर्म पीड़िता दलित किशोरी को भिवानी के सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी व इंदु यादव शुक्रवार शाम पीड़िता का दर्द सुनने के लिए भिवानी पहुंचीं। दो सदस्यीय टीम के सामने पीड़ित किशोरी, उसकी मां व मौसा ने कहा कि जघन्य अपराध होने के बावजूद दादरी पुलिस उलटे उन्हें ही डरा धमका रही है। साथ ही कहा कि जांच के नाम पर पीड़िता को वीरवार दिन भर इधर से उधर घुमाया गया। रात के समय महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के यहां बयान दर्ज करवाने के लिए लाया गया। दिन भर घुमाने के बाद पीड़िता की तबियत खराब हुई तो उसे भिवानी में दाखिल कराया गया। इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग की सदस्य सुमन बेदी व इंदु यादव ने कहा कि पूरे प्रदेश में पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है। इस मामले में भी पुलिस द्वारा किए जा रहे बर्ताव पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। पुलिस की रिपोर्ट तैयार कर राष्ट्रीय महिला आयोग, मुख्यमंत्री व राज्यपाल को भेजी जाएगी। दुर्गा ऑपरेशन शुरू करने के सवाल पर आयोग सदस्यों ने जवाब दिया कि पुलिस अकसर अपराध होने के बाद जागती है। पुलिस निरंतर दुर्गा अभियान चलाती और अपराध करने वालों पर कार्रवाई होती तो इस तरह के अपराध से बचा जा सकता है।
विज्ञापन

अन्य दुष्कर्म पीड़िता से भी मुलाकात : इसी दौरान आयोग सदस्यों ने महिला जच्चा-बच्चा वार्ड में मेडिकल जांच के लिए लाई गई सिवानी क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता 35 वर्षीय महिला से भी मुलाकात की। पीड़िता ने बताया कि बीती रात को युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन पुलिस ने अभी तक कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमें पुलिस डरा धमका रही है ...
मैडम पुलिस हमारे साथ न्याय करने की बजाय हमें ही डरा धमका रही है। जांच के नाम पर हमें ही परेशान किया जा रहा है। ऐसे में हम न्याय की उम्मीद किससे करे। चार युवकों ने बेटी के साथ दरिंदगी की, लेकिन पुलिस ने अभी तक एक को ही गिरफ्तार किया है।
पीड़िता की मां
--
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना लाजमी है। इसके लिए काफी हद तक पुलिस की दोषपूर्ण कार्य प्राणाली सामने आती रही है। दादरी रेप मामले में जिस तरह के गंभीर आरोप पुलिस पर पीड़ित परिवार ने लगाए हैं वह चिंतनीय है। इस मामले में सरकार व राज्यपाल को रिपोर्ट भेजकर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा।

सुमन बेदी व इंदु यादव, सदस्य राज्य महिला आयोग
---
अपराधों को रोके सरकार, नहीं तो होगा आंदोलन
चमार संघर्ष समिति के प्रदेश प्रवक्ता वेदप्रकाश भारतीय, डॉ. भीमराम अंबेडकर वॉलंटियर संगठन संयोजक जगमोहन डालमिया, महेश बिमल, जोगेंद्र चौहान, सुनील गोलपुरिया, मनजीत रंगा ने आयोग की सदस्यों को ज्ञापन सौंपा, जिसमें प्रदेश मेें महिलाओं के साथ हो रहे अपराध रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की गुहार लगाई गई। वहीं उन्होंने सरकार से अपराध पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed