{"_id":"5a6243b54f1c1b8a268b5487","slug":"31516389301-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव किरावड़ निवासी राजमिस्त्री का तालाब में तैरता मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव किरावड़ निवासी राजमिस्त्री का तालाब में तैरता मिला शव
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
राजमिस्त्री का तालाब मेें मिला शव, पिता बोला, दो लोगों ने की बेटे की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
मशीन ठीक करवाने के बहाने गांव के ही दो व्यक्ति मेरे बेटे को दोपहर को घर से बुलाकर ले गए। बाद में रात को उसकी शराब पिलाकर हत्या कर डाली। यह आरोप शुक्रवार को गांव किरावड़ में तालाब में मृत मिले राजमिस्त्री के पिता ने लगाया। राजमिस्त्री के शव को बरामद कर पुलिस द्वारा सामान्य अस्पताल लाया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
गांव किरावड़ निवासी रामपाल ने बताया कि उसका बेटा पवन कुमार राजमिस्त्री था। वीरवार दोपहर करीब 12 बजे गांव के ही दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर आए और उसे कोई मशीन ठीक करवाने के बहाने अपने साथ ले गए। उसके बाद से ही वह गायब था और रात को भी घर नहीं लौटा। सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के तालाब में उतराता हुआ देखा। वहां पहुंचे तो पवन के सिर पर चोट लगी हुई थी और वह तालाब में मृत पड़ा हुआ था। घटना की सूचना तोशाम पुलिस का दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए चौ. बंसीलाल सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस द्वारा इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दिए गए बयान में मृतक के पिता रामपाल ने कहा कि उसके बेटे को पहले उक्त लोगों ने अपने साथ बैठाकर शराब पिलाई उसके बार पीट-पीट कर हत्या कर उसके शव को घर के पास ही तालाब में डाल दिया।