फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   घर से बाहर बुलाकर गिफ्ट शॉप संचालक को गोली मारी

घर से बाहर बुलाकर गिफ्ट शॉप संचालक को गोली मारी

Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
घर से बाहर बुलाकर गिफ्ट शॉप संचालक को गोली मारी
घर से बाहर बुलाकर गिफ्ट शॉप संचालक को गोली मारी
विज्ञापन

भिवानी।
दो बाइक सवार बदमाश घोसियान चौक पर गिफ्ट शॉप संचालक को शनिवार रात गोली मारकर फरार हो गए। बदमाशों ने दुकानदार पर तीन फायर किए, इनमें से दो गोली लगी। पिछले 48 घंटे के भीतर गोली चलाने की यह दूसरी घटना है। गुजरानी पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार को बदमाशों ने ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
रोहित गोयल की गोशाला मार्केट में श्रीश्याम गिफ्ट सेंटर के नाम से दुकान है। शनिवार रात करीब साढ़े 11 बजे दो बाइक सवारों ने गिफ्ट शॉप संचालक रोहित गोयल को आवाज लगाकर घर से बाहर बुलाया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर आए। इतनी देर में बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। बताया जाता है कि तीन में से दो फायर रोहित की जांघ में लगे और एक गोली घर के दरवाजे में लगी। पड़ोसी सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि जब गोली चलने की आवाज आई तो उठकर देखा तो दो युवक तेजी से बाइक दौड़ा कर फरार हो गए। रोहित को घायलावस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के बाद रविवार सुबह रोहित अपने घर लौट आया। रोहित गोयल ने बताया कि चिकित्सकों ने पांव से एक गोली निकाल दी और दूसरी गोली बाद में निकाली जाएगी।
विज्ञापन


पूरी वारदात रोहित गोयल की जुबानी
शनिवार रात सवा 11 और साढ़े 11 बजे के बीच बाहर घर के बाहर आवाज सुनी। वह बाहर निकला तो एक युवक हेलमेट पहने बाइक की सीट पर बैठा और दूसरे ने पूछा, रोहित का मकान यही है क्या। हां में जवाब सुनकर उसने पूछा रोहित तूं ही है। मेरे नाम को दो बार दोहराया। कंफर्म होने पर हमलावर बोला, हमें संदीप खरकिया ने भेजा है। इसके बाद युवक ने उस पर एक के बाद एक तीन फायर किए। दो गोली उसकी जांघ में लगी और एक गोली घर के दरवाजे से टकरा कर घर के भीतर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

(जैसा रोहित गोयल ने बताया)

तीन साल पहले हुआ था झगड़ा, कल थी कोर्ट में गवाही
व्यापारी पर फायरिंग के तार 2014 में हुए झगड़े से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस फिलहाल इसी एंगल पर काम कर रही है। जैन चौक पुलिस चौकी से जांच अधिकारी ने बताया कि तीन साल पहले हुए झगड़े में कल शनिवार को कोर्ट में गवाही थी। फिलहाल पुलिस इसी कोण से जांच कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में पुलिस ने दीपक, जीतू, मोंटू व चुरली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 120-बी व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी इन युवकों पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।

कौन है संदीप खरकिया
हमलावरों का गोली चलाए जाने से पहले यह कहना है कि हमें संदीप खरकिया ने भेजा है। यह शख्स कौन है, इस सवाल का जवाब पुलिस भी ढूंढने का प्रयास कर रही है। पुलिस यह मान कर रही है कि यह नाम जांच को उलझाने के लिए भी हो सकता है।


48 घंटे के भीतर दूसरी गन फायर
पिछले 48 घंटे के भीतर फायरिंग की दूसरी घटना है। शुक्रवार सुबह गुजरानी पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने ऑटो रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या की थी। शनिवार रात रोहित गोयल पर फायरिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed