फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   274 copycats were caught in the 12th examination of Haryana Board

हरियाणा बोर्ड परीक्षा: कहीं छत से बोलकर करवाए जा रहे उत्तर तो कहीं परीक्षा केंद्र के अंदर ही मौजूद थे बाहरी तत्व, 5 केंद्रों की परीक्षाएं रद्द

Tue, 19 Apr 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 19 Apr 2022 10:50 PM IST
सार

परीक्षा केंद्र के बाहर युवकों के मोबाइल में प्रश्न पत्रों के साथ उत्तरकुंजी मिली। पांच केंद्रों की परीक्षाएं रद्द की गई है। परीक्षा केंद्र में 274 नकलची पकड़े गए। मोबाइल के साथ मिले अध्यापक को पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
274 copycats were caught in the 12th examination of Haryana Board
परीक्षा केंद्र में निरीक्षण करते बोर्ड चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर नकल कराने वालों का बोलबाला था। बाहर युवकों के मोबाइल में प्रश्नपत्र के साथ उत्तरकुंजी, अंदर ग्रुप में बैठकर परीक्षा देेते परीक्षार्थी, छतों से बोल-बोलकर परीक्षार्थियों को बताए जा रहे उत्तर। इस तरह का नजारा मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के इतिहास विषय की परीक्षा के दौरान प्रदेशभर के विभन्न केंद्रों पर देखने का मिला। अत्यधिक नकल, परीक्षा केंद्रों पर उत्तरकुंजी मिलने पर पांच केंद्रों की परीक्षाएं तो रद्द करनी पड़ीं। वहीं प्रदेशभर में 274 नकलची पड़े गए। 

विज्ञापन


मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) इतिहास/जीव विज्ञान विषयों की परीक्षा हुई। 1092 परीक्षा केंद्रों पर 1,45751 परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा के दौरान जमकर नकल चली। उड़नदस्ते भी लगातार निरीक्षण करते रहे। 274 नकलची पकड़े गए और पांच परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई। 10 पर्यवेक्षक और एक लिपिक को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया गया। 
विज्ञापन


बोल-बोलकर करवाया जा रहा था पेपर
राकवमावि रानीला-02 परीक्षा केंद्र पर नकल कराने वालों का बोलबाला था। यहां छत से बोल-बोलकर पेपर करवाया जा रहा था। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह यहां पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए। उन्होंने अत्यधिक नकल के कारण तुरंत परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही परीक्षा केंद्र भी जिला मुख्यालय चरखी दादरी में शिफ्ट कर दिया। इसके अलावा महाराणा प्रताप वमावि बौंद कलां-07 (चरखी-दादरी) में एक अध्यापक मोबाइल सहित पकड़ा गया। मोबाइल की जांच की गई तो उसमें प्रश्नपत्र के साथ-साथ उत्तर कुंजियां भी मिलीं। आरोपी अध्यापक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बोर्ड चेयरमैन ने भिवानी, दादरी के केंद्रों का निरीक्षण किया और एक नकलची पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड उपाध्यक्ष उड़नदसते से उलझा प्रमुख केंद्र अधीक्षक
बोर्ड उपाध्यक्ष वीपी यादव के उड़नदस्ते ने रेवाड़ी के बावल में दो नकलची पकड़े। राकवमावि., बावल-01 (बी-1) के प्रमुख केंद्र अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा उड़नदस्ते के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप किए जाने/माइक पर बोलने पर उड़नदस्ता सदस्यों द्वारा रोके जाने पर उपाध्यक्ष उड़नदस्ते के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोप है कि उनके द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन में हस्तक्षेप किया जा रहा था। बोर्ड उपाध्यक्ष ने प्रमुख केंद्र अधीक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के लिए शिक्षा विभाग को लिखा है।

स्टाफ ने किया प्रश् पत्र लीक, परीक्षा रद्द
रावमावि कैलाना में स्टाफ ने ही प्रश्नपत्र लीक किया। यहां एक व्यक्ति के पास कोड सी की उत्तर कुंजी मिली। संयुक्त सचिव ने यहां 24 नकलची पकड़े। यहां प्रश्नपत्र लीक होने और अत्यधिक नकल के कारण इतिहास विषयक परीक्षा रद्द कर दी गई। स्वामी विवेकानंद वमावि, पलवल-16(बी-1) एवं पलवल-47(बी-2) पर भी जमकर नकल का खेल चल रहा था, जिस कारण यहां इतिहास विषय की परीक्षा रद्द कर दी गई। रावमावि, होडल-11 में बाहरी युवा उत्तर कुंजी ही केंद्र के अंदर फेंक रहे थे, जिस कारण यहां की परीक्षा रद्द कर दी गई।  


लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया
बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार ने नूंह में 32 नकलची पकड़े। रावमावि, पटौदी के पर्यवेक्षक बलवान सिंह, रावमावि, रायपुर रानी-02 की पर्यवेक्षक सुमन, रावमावि, फतेहाबाद-09 के पर्यवेक्षक हरदीप राय, अध्यापिका सुमन, एमपी सोतर, रावमावि, नारायणगढ़ 04 से सुमन, रावमावि, मोहम्मदपुर रोही के लिपिक जिले सिंह, रावमावि, पीपलथा के पर्यवेक्षक सियाराम शर्मा, करतार सिंह पांचाल, रावमावि, अरायनपुरा के पर्यवेक्षक ओमप्रकाश, राकवमावि, होडल-11 के पर्यवेक्षक इंद्रसेन और चंदन सिंह को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया गया। विशेष उड़नदस्तों ने 69, बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने 39, उपाध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने तीन, सचिव के विशेष उड़नदस्तों ने 27, रैपिड एक्शन फोर्स ने 21, अन्य उड़नदस्तों ने 111 नकलची पकड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed