{"_id":"62670bf23f61ae45e3374ce8","slug":"24-copycats-caught-in-sociology-exam-of-haryana-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचबीएसई: समाज शास्त्र की परीक्षा में पकड़े 24 नकलची, एक पर्यवेक्षक को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एचबीएसई: समाज शास्त्र की परीक्षा में पकड़े 24 नकलची, एक पर्यवेक्षक को लापरवाही पर ड्यूटी से हटाया
Tue, 26 Apr 2022 02:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 02:30 AM IST
सार
बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी केंद्रों का निरीक्षण कर एक नकलची को पकड़ा। अतिरिक्त संयुक्त सचिव ने सात नकलची पकड़े।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को हुई सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) समाज शास्त्र/उद्यमिता विषयों की परीक्षा में 24 नकलची पकड़े गए। ड्यूटी में लापरवाही पर एक पर्यवेक्षक को ड्यूटी से हटाया गया। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने भिवानी केंद्रों का निरीक्षण कर एक नकलची को पकड़ा।
विज्ञापन
अतिरिक्त संयुक्त सचिव ने सात नकलची पकड़े। अध्यक्ष विशेष उड़नदस्तों ने नौ नकलची पकड़े। अन्य उड़नदस्तों ने सात नकलची पकड़े। परीक्षा केंद्र रावमावि, कारीधारिणी (चरखी-दादरी) पर कार्यरत पर्यवेक्षक राजेंद्र सिंह को ड्यूटी में लापरवाही पर हटाया गया। सोमवार को 518 परीक्षा केंद्रों पर 17817 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए।
विज्ञापन