फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कार सवार युवकों ने किया बाइक चालक पर हमला, केस दर्ज

कार सवार युवकों ने किया बाइक चालक पर हमला, केस दर्ज

Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
कार सवार युवकों ने किया बाइक चालक पर हमला, केस दर्ज
भिवानी। बवानीखेड़ा बस स्टैंड के समीप बीती देर शाम को बाइक सवार एक युवक पर कार सवार होकर आए चार युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जाटुलूहारी निवासी 23 वर्षीय नीरज ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत नौ मई को बवानीखेड़ा में शाम छह बजे कपाल का बीज लेने के लिए गया था। जब वह रात नौ बजे बाइक से वापस घर लौट रहा था तो इसी दौरान बवानीखेड़ा बस स्टैंड से सरकारी अस्पताल के समीप पहुंचा तो एक स्वीफ्ट गाड़ी में सवार चार लोग आए। इसमें एक युवक उसी के गांव का था। जिसके हाथ में लोहे की राड थी। आरोपी युवकों ने उस पर हमला कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल नीरज को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। नीरज ने बताया कि करीबन दो महीने पहले रवि की शादी में उसी के परिवार में रोहित नामक युवक के साथ झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को लेकर उस पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने नीरज के बयान दर्ज कर इस संबंध में चार आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed