{"_id":"5c8aab19bdec22144e5c2324","slug":"21552591641-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं की इतिहास परीक्षा में 232 नकलची पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12वीं की इतिहास परीक्षा में 232 नकलची पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। प्रदेशभर में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं (शैक्षिक, रि-अपीयर व मुक्त विद्यालय) की इतिहास एवं जैव प्रौद्योगिकी विषयों की परीक्षा में 232 नकलची पकड़े गए। प्रदेशभर में 995 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 95068 परीक्षार्थी प्रविष्ट हुए। ड्यूटी में कोताही बरतने पर 03 सुपरवाइजर ड्यूटी से रिलीव किए गए।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने जिला भिवानी के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया औरं नकल के 02 मामले पकड़े। बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद, एचसीएस के उडनदस्ते ने जिला भिवानी के बवानीखेड़ा, कुंगड, मुंढाल के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया, जहां नकल का 01 केस पकड़ा।
उन्होंने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष के विशेष उड़नदस्तों ने जिला भिवानी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, करनाल, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर एवं नूंह के परीक्षा केंद्रों में नकल के 27 केस पकड़े। बोर्ड सचिव के विशेष उडनदस्तों ने जिला फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, जींद एवं चरखी दादरी के परीक्षा केंद्रों में नकल के 08 केस पकड़े। उन्होंने आगे बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने 12 केस पकड़े और अन्य उडनदस्तों ने नकल के 182 मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
ड्यूटी में कोताही पर ये किए ड्यूटी से रिलीव
प्रवक्ता ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही के चलते प्रश्र-पत्र उडनदस्ता, रोहतक ने परीक्षा केंद्र वीबी.व.मा.वि. सांपला-6 पर नियुक्त सुपरवाइजर संदीप, अंग्रेजी अध्यापक, रा.उ.वि. गिझी (रोहतक), सहायक निदेशक (प्रशासन) द्वारा परीक्षा केंद्र लिसेयुम मा.वि. महम-14 पर नियुक्त सुपरवाइजर ज्योति, अंग्रेजी प्रवक्ता, रा.व.मा.वि. फरमाना (रोहतक) और प्रश्र-पत्र उडनदस्ता, जींद ने परीक्षा केंद्र एसडी.व.मा.वि. जींद-20 पर नियुक्त सुपरवाइजर प्रेमलता, अंग्रेजी प्रवक्ता, रा.क.व.मा.वि. अलेवा को कार्यभार मुक्त किया। इसके अतिरिक्त प्रश्र-पत्र उडनदस्ता, जींद द्वारा 13 मार्च को संचालित हुई सेकेंडरी के परीक्षा केंद्र रा.व.मा.वि. गढ़वाली खेड़ा पर नियुक्त सुपरवाइजर रामपाल, प्रवक्ता, एवरेस्ट उ.वि. बरात बुआना को कार्यभार मुक्त किया गया। प्रदेशभर में चल रही वार्षिक परीक्षा मार्च-2019 के दौरान ड्यूटी पर कौताही बरतने के कारण रिलीव किए जा रहे स्टॉफ पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है।