फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धोखाधड़ी से महिला की जमीन हड़पने के मामले में पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन, हल्का पटवारी व नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज

धोखाधड़ी से महिला की जमीन हड़पने के मामले में पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन, हल्का पटवारी व नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
धोखाधड़ी से महिला की जमीन हड़पने के मामले में पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन, हल्का पटवारी व नंबरदार के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एक महिला की धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग के कार्यकारी अभियंता, हल्का पटवारी व नंबरदार सहित छह लोगों पर सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में पुराना हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी प्रियंका ने बताया कि उसके पति राहुल के नाम एक कनाल 12 मरले जमीन लोहड़ तहसील भिवानी के अंतर्गत आती है। 3 मई 2006 से उसका पति राहुल इस जमीन का मालिक है, लेकिन उसने इस जमीन बैयनामा की बिनाह पर उसके हक में कागजात तैयार कराए हैं। जिसे 22 दिसंबर 2016 को रजिस्टर्ड भी कराया गया है। जिसमें प्रियंका को जायदाद में मुख्तयारे आम नियुक्त किया हुआ है। प्रियंका ने करीब दस दिन पहले जब वह अपने प्लाट को देखने गई तो पड़ोसियों ने बताया कि यह प्लाट बिक चुका है। इस बारे में छानबीन की तो उसे पता चला कि पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह ने हल्का पटवारी से मिलीभगत कर इस जमीन को धोखे से अपने नाम करा लिया है।
विज्ञापन

तहसील में दूसरी महिला से अंगूठा लगवाने का आरोप
उसने बताया कि उसकी जगह किसी अन्य महिला को तहसील कार्यालय में खड़ाकर फर्जी हस्ताक्षर व फर्जी अंगूठे लगवाकर इस जमीन को अपने नाम कराया गया है। उसने बताया कि इस जमीन पर नंबरदार प्रवीण कुमार सरबरा व राजीव कॉलोनी निवासी करण सिंह ने भी फर्जी महिला की तस्दीक की थी। जबकि इस कार्य में एक कथित महिला भी शामिल थी। प्रियंका ने बताया कि 13 नवम्बर 2018 को फर्जी महिला को खड़ा कर जमीन बिक्री दिखाया है। जबकि उस दिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक रोहतक में जीएनएम का पेपर देने गई हुई थी। इस मामले में तहसील कार्यालय में मौजूद अधिकारियों ने बिना किसी छानबीन के फर्जी महिला को प्लाट बिक्री दर्शाते हुए जमीन दूसरे के नाम धोखाधड़ी से कर दी गई। प्लाट हड़पने के मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी गई थी। अब इकोनोमिक सेल की जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइन थाना एसएचओ विद्यानंद ने बताया कि पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, प्रवीण कुमार नंबरदार, करण सिंह, कथित महिला, तत्कालीन सब रजिस्ट्रार, हल्का पटवारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed