फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   - गांव की नाबालिगा ने करवाया छेड़छाड़ का केस दर्ज

- गांव की नाबालिगा ने करवाया छेड़छाड़ का केस दर्ज

Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
- गांव की नाबालिगा ने करवाया छेड़छाड़ का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। थाना सदर क्षेत्र के गांव सांगा में एक व्यक्ति ने बेटे पर दर्ज हुए छेड़छाड़ के केस में पीड़िता के परिजनों द्वारा परेशान करने पर शुक्रवार को फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सांगा निवासी ज्ञाना देवी ने थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को उसके बेटे सतीश उर्फ सांडी के खिलाफ एक युवती ने झूठा केस दर्ज करवाया था। उसके बाद से उसके परिजन उसके पति के पास आकर उन्हें तंग करने लगे। आरोपी वीरवार रात को भी उसके घर पर आए और कहा कि तुम सभी को जेल के अंदर करवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने उसके पति पर नाजायज दबाव बनाया। उसके बाद रात को उसका पति खेत में चले गए। पूरी रात वह नहीं आए तो वे सुबह खेत में उसकी तलाश की। जब वे खेत में पहुंचे तो उसका पति दीपचंद उर्फ दीपक पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर आरोपी सुरेश, कुलदीप, सुरेश की पत्नी व दलीप के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed