{"_id":"5adf85bb4f1c1bed778b4d46","slug":"21524598203-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोहड़ो की बोली में धांधली करने पर एडीसी से मिले गांव वासी, की शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जोहड़ो की बोली में धांधली करने पर एडीसी से मिले गांव वासी, की शिकायत
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहड़ की बोली में धांधली करने पर एडीसी से मिले गांववासी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चांग।
ग्राम पंचायत चांग व ढाणी चांग के पंचों ने ग्राम पंचायत ढाणी चांग पर जोहड़ों की बोली में धंाधली करने के आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत अतिरिक्त उपायुक्त से की है। सरपंच चांग देवेंद्र कालड़ा ने बताया कि चांग पाना भुतलान में स्थित जोहड़ चांग के हिस्से में आता है। उन्होंने बताया कि सरपंच ढाणी चांग प्रतिनिधि बीरु ने बीडीपीओ ऑफिस से साठगांठ करके उस तालाब कि बोली बिना किसी को बताए अपने साले के नाम छोड़ दी। कालड़ा ने बताया कि जबकि पाना भुतलान में स्थित तालाब पर बोली करवाने का हक ग्राम पंचायत चंाग का होता है। इस बोली के बारे में न तो मुझे बताया गया है और न ही किसी पंचायत सदस्य व किसी ग्रामीण को सूचना दी गई। इस बोली को रद्द करवाने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त से गुहार लगाई है। एडीसी ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन पंचायत को दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त से मिलने वालों में बजरंग चौहान, पूर्व सरपंच रणबीर परमार, पंच रामकुमार, हरचंद, सतबीर चौकीदार, कपूर चौकीदार, जयसिंह चौकीदार व चांग व ढाणी चांग के पंच मौजूद थे।
--
सचिव को नहीं दी बोली की जानकारी
सरपंच देवेंद्र कालड़ा ने बताया कि नियमानुसार गांव में मुनादी करवाकर सभी पंचों व ग्रामीणों की मौजूदगी में बोली करवाई जाती है, जिसमें सचिव भी मौजूद होता है। उन्होंने बताया कि इस बोली के बारे में न तो किसी सचिव ओर न ही किसी पंच को पता था। गांव चांग व ढाणी चांग के सचिव बालकृष्ण ने बताया कि इस बारे में मुझे नहीं पता था।