फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हुडा पार्क के समीप खड़े ऑटो में मारी डंपर ने टक्कर, ऑटो चालक हुआ जख्मी

हुडा पार्क के समीप खड़े ऑटो में मारी डंपर ने टक्कर, ऑटो चालक हुआ जख्मी

Mon, 01 Apr 2019 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
हुडा पार्क के समीप खड़े ऑटो में मारी डंपर ने टक्कर, ऑटो चालक हुआ जख्मी
भिवानी। शहर के हुडा पार्क के समीप सडक़ किनारे खड़े एक ऑटो को तेज रफ्तार डम्पर ने टक्कर मार दी। डम्पर की टक्कर लगने के बाद ऑटो पलट गया, जिसमें ऑटो चालक को चोटें आई। वहीं हादसे के बाद भीड़ को देखकर डंपर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

हादसे में घायल दिनोद गेट निवासी विश्वजीत ने बताया कि वह 27 मार्च की शाम 5 बजे सवारी लेकर हुडडा पार्क में गया था। सवारियां उतारने के बाद वह पार्क के समीप ही ऑटो खड़ा कर बैठा हुआ था कि इसी दौरान उसके ऑटो को साइड से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो पलट गया और इसमें सवार होने के कारण वह भी नीचे गिर गया। उसने इसकी सूचना सौ नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालातों का जायजा लिया और फिर भीड़ को देखकर डंपर चालक भाग खड़ा हुआ। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed