फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   संशोधित समाचार ......

संशोधित समाचार ......

Sat, 10 Mar 2018 01:29 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
संशोधित समाचार ......
इंसाफ नहीं मिला तो एसपी ऑफिस के बाहर करूंगा आत्मदाह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवान।
गांव बामला में करीब एक सप्ताह पहले गांव के ही पूर्व सरपंच गुट के कुछ दबंगों द्वारा रुपयों के लेन-देन में गारंटर बनने व चुनावी रंजिश को लेकर पवन सोनी नामक व्यक्ति के दोनों हाथ-पैर तोड़े जाने का प्रकरण गर्मा रहा है। सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन पवन सोनी व उसके परिवार ने इंसाफ न मिलने पर एसपी ऑफिस के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी है तो दूसरी तरफ इस मामले में शुक्रवार को लोकतंत्र सुरक्षा मंच के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर सैन के नेतृत्व में पीड़ित परिवार ने एसपी से मुलाकात हमलावरों को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की गुहार लगाई है।
सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन पवन सोनी ने बताया कि गांव के ही सुरेंद्र नामक व्यक्ति ने पूर्व सरपंच के बेटे से कुछ रुपये उधार लिये हुए थे। रुपये देने में देरी होने पर पूर्व सरपंच के बेटे ने किसी जिम्मेदार व्यक्ति द्वारा गारंटी दिलाने की बात कही। इस पर सुरेंद्र सोनी ने पवन को ले जाकर उसके सामने एक माह के अंदर रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन उसने एक माह के अंदर रुपये नहीं दिए। इस बात व चुनावी रंजिश को लेकर दिसंबर 2017 से तीन बार उस पर चुनावी रंजिश को लेकर पूर्व सरपंच के बेटों व उसके साथियों द्वारा हमला किया गया। उसके परिवार को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पवन ने बताया कि 3 मार्च 2018 को भी उस पर उक्त दबंगों ने लाठी-डंडों व तलवार से हमला कर उसे हाथ-पैर तोड़ डाले। अब अपंग बन कर एक सप्ताह से सामन्य अस्पताल में जिंदगी व मौत से जूझ रहा हूं।
विज्ञापन

---
इंसाफ नहीं मिला तो करूंगा आत्मदाह
पवन ने रोते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन दबंगों के साथ मिला हुआ है। मैं अस्पताल से छुट्टी मिलते ही अपने परिवार के साथ एसपी ऑफिस भिवानी के सामने आत्मदाह करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
गांव की पंचायत ने कर दिया था फैसला
घायल के छोटे भाई अनिल सोनी ने बताया कि उसके भाई ने इंसानियत के तौर गांव के ही सुरेंद्र द्वारा रुपये एक माह में दिलाने की हां भर ली थी। रुपये न देने पर गांव में तीन दिसंबर को पंचायत हुई, जिसमें करीब एक हजार लोगों के बीच में पंचायत ने फैसला दिया था कि यह रकम पवन ने उधार नहीं दिलाई थी ना ही वह बीच में था। इसलिए सुरेंद्र सोनी व उक्त लोग रुपयों का लेन-देन खुद ही निपटाए।। इसके बाद भी रंजिश में पवन पर हमला किया गया।
---
एसपी से मिलकर गिरफ्तारी की उठाई मांग
लोकतंत्र सुरक्षामंच एवं भिवानी के सोनी समाज के प्रधान प्रहलाद सोनी, विनोद छपारिया, मुकेश सोनी रोहतक आदि के नेतृत्व में सेकड़ों लोग शुक्रवार को इस प्रकरण को लेकर एसपी मिले। उन्होंने आरोपी हमलावरों पर सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजने व पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि पुलिस के ही कुछ कर्मचारी व अधिकारी हमलावरों से मिले हुए है, जो पवन सोनी के परिवार पर हमला करवा रहे है।
---
11 मार्च तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो सर्व समाज देगा धरना
सर्व समाज ने कहा है कि अगर 11 मार्च तक दबंगों को उचित धारा लगाकर जेल नहीं भेजा गया तो वे 13 मार्च को भारी संख्या में लोकतंत्र सुरक्षा एवं सभी संगठनों के लोग के साथ एसपी ऑफिस भिवानी के सामने धरना देंगे। इस अवसर पर लोकतंत्र सुरक्षामंच के प्रदेश प्रवक्ता तेजवीर सैन, शहरी अध्यक्ष मुकेश सोनी, सोनी समाज के प्रधान प्रहलाद सोनी, विनोद छपारिया, राम प्रताप सोनी, कृष्ण स्वामी, सुरेश सैनी, रणबीर भाटी, धर्मबीर डाबला, अमित वाल्मीकि, प्रवीण राजपूत, महेंद्र कश्यप, अशोक राघव, अनिल वर्मा, प्रीतम रोहिल्ला, शिव कुमार प्रजापति सहित अनेक लोग मौजूद थे।
---
एसपी के आदेश पर गठित की टीम
एसपी ने इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटों के अंदर गिरफ्तारी करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों पर खरक पुलिस चौकी कर्मचारियों की स्पेशल टीम गठित की है। शनिवार तक हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जयसिंह, सदर थाना प्रभारी
---
9 मार्च की रात तक बदमाशों को हथकड़ी लगाकर जेल में भेज दूंगा। किसी तरह की बदमाशी नहीं होने दी जाएगी। पुलिस चौकी खरक व एसएचओ सदर ने जो कमजोर धाराएं लगाई हैं। उनकी जगह उचित धारा लगाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र भौरिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed