फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2 Lakh 10 thousand rs cheated by offering iPhone in Bhiwani, two accused arrested

Bhiwani: आईफोन का ऑफर दे 2.10 लाख रुपये ठगे, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक दिन के रिमांड पर

Tue, 21 Feb 2023 11:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Feb 2023 11:16 PM IST
सार

पहचान यूपी के जिला हाथरस निवासी अमित व जिला सुल्तानपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
2 Lakh 10 thousand rs cheated by offering iPhone in Bhiwani, two accused arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा के भिवानी में साइबर थाना पुलिस ने आईफोन का ऑफर देकर धोखाधड़ी से करीब 2.10 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की गई। मंगलवार को न्यायालय ने दोनों आरोपियों न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपियों की पहचान यूपी के जिला हाथरस निवासी अमित व जिला सुल्तानपुर निवासी रोहित के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को सुरपुरा खुर्द निवासी मुकेश ने बताया कि उसके पास एक कॉल आई। जिस पर उसे आईफोन कम रुपये में देने का ऑफर दिया गया और विभिन्न चार्जेज के बहाने उससे करीब 2.10 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर इस संबंध में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


इसी केस में कार्रवाई करते हुए महिला मुख्य सिपाही सोनिया ने दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनको एक गिरोह नंबर देता था। जिसके बाद वे लोगों को फर्जी वेबसाइट पर लुभावने ऑफर देकर ठगी करते थे। ठगी करने के बाद वे पीड़ितों के नंबर ब्लॉक लिस्ट में डाल देते थे। वहीं, पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed