फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सीआईए स्टाफ ने प्रदीप कासनी गैंग के सदस्य को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा

सीआईए स्टाफ ने प्रदीप कासनी गैंग के सदस्य को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा

Thu, 28 Mar 2019 01:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ  ने प्रदीप कासनी गैंग के सदस्य को अवैध पिस्तौल के साथ पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। सीआईए स्टाफ की टीम ने प्रदीप कासनी गैंग के एक सदस्य को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने गुजरानी हवाई पट्टी के समीप बिना नंबर की एक बाइक पर अवैध हथियार के साथ संदिग्ध हालत में घुम रहे बड़ी चांग निवासी संदीप उर्फ बॉक्सर को काबू किया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हो गया। सीआईए की एक टीम मुख्य सिपाही कृष्ण की अगुवाई में हवाई पटटी गुजरानी के समीप गश्त पड़ताल पर थी कि इसी दौरान चांग की तरफ से एक लडक़ा बिना नंबर की बाइक पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने जब आरोपी को बाइक रोकने का ईशारा किया तो उसने भागने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास अवैध हथियार बरामद हो गया वहीं संदीप उर्फ बॉक्सर ने अपना संबंध प्रदीप कासनी गैंग से भी बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की एक बाइक भी बरामद की है। किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घुम रहे आरोपी को पुलिस की टीम ने काबू कर उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि संदीप उर्फ बॉक्सर पहले भी लूट और अवैध हथियार मामले में कई मुकदमें दर्ज हैं। संदीप के खिलाफ सतनाली व सिटी थाना भिवानी में भी मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed