{"_id":"5c76ecbbbdec2256646ac656","slug":"191551297723-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में गाड़ी लेकर पहुंचे युवक को मारी ईंट, पत्थर मारकर गाड़ी के तोड़े शीशे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह में गाड़ी लेकर पहुंचे युवक को मारी ईंट, पत्थर मारकर गाड़ी के तोड़े शीशे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर के हुडा सेक्टर 13 के कम्यूनिटी सेंटर में बारात में आए एक युवक पर ईंट पत्थर बरसाकर उसे घायल करने और जातिसूचक शब्द कहने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूलुहारी निवासी विशाल ने बताया कि गत 25 फरवरी को अपने दोस्त प्रदीप की फार्चूनर गाड़ी में बैठकर वह सेक्टर 13 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में बारात में आया हुआ था। जब वे खाना खा रहे थे तो इसी दौरान उन्हें पता चला कि किसी ने पत्थर मारकर उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर गाड़ी का शीशा तोड़ने के बारे में एक युवक से पूछा तो वह भड़क गया और उन पर अन्य युवकों ने मिलकर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इसी दौरान उसे चोटें आई, जिसे इलाज के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस मामले की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी गई। पुलिस ने विशाल की शिकायत पर आधा दर्जन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच डीएसपी को सौंप दी।