फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सौतेली बहनों ने धोखे से बेच डाली पिता की संपति, भाई की शिकायत पर केस दर्ज

सौतेली बहनों ने धोखे से बेच डाली पिता की संपति, भाई की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
सौतेली बहनों ने धोखे से बेच डाली पिता की संपति, भाई की शिकायत पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। कस्बा बहल में पैतृक संपत्ति को लेकर सौतेली बहनों पर भाई ने धोखाधड़ी से जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में सूर्य नगर हिसार निवासी रमेश कुमार सोनी ने बताया कि उसके पिता गोपीराम सोनी की शादी 1960 में चिड़िया देवी से हुई थी। उसके पतिा अधिकतर समय घर से बाहर रहते थे। इसी के चलते ससुराल वाले उसकी मां को अक्सर तंग रखते थे। 1962 में उसकी मां उसके जन्म से दो तीन महीने पहले अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान उसका जन्म हुआ और फिर दो-तीन साल तक उसके मां को ससुराल में बसाने का नाना ने काफी प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। इसके बाद पंचायत ने उसके पिता व माता का तलाक करा दिया। बाद में उसकी मां की दूसरी शादी सरल निवासी शीशपाल सोनी से हुई और उसके पिता की दूसरी शादी संतोष देवी के साथ हुई। पिता को चार बेटियां हुई। उसके पिता का इकलौता बेटा वह ही है। बचपन में वह अपनी माता चिड़िया देवी के साथ सरल में ही रहता था। जब वह 18-19 साल का हुआ तो उसके पिता गोपीराम पिता उसे दिल्ली ले गए, जहां उसे सिलाई का काम सिखाया। 21 फरवरी 2012 को उसके पिता की मौत हो गई। 23 जनवरी 2018 को वह बहल गया तो उसे पता चला कि उसके पिता की पैतृक संपत्ति उसकी सौतेली बहनों ने बेच डाली। इस पर उसने जब उनसे बात की तो उसे ही धमकियां दी गई और बेटियों ने कहा कि उसके पिता की कभी उसकी मां से शादी ही नहीं हुई। इस पर मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। बहल पुलिस ने इस संबंध में सात नामजद लोगों के खिलाफ धोखधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed