फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अमीर बनने के लिए युवाओं ने बनाया क्रांति गैंग, एक गिरफ्तार

अमीर बनने के लिए युवाओं ने बनाया क्रांति गैंग, एक गिरफ्तार

Sat, 02 Feb 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
अमीर बनने के लिए युवाओं ने बनाया क्रांति गैंग, एक गिरफ्तार
अमीर बनने के लिए युवाओं ने बनाया क्रांति गैंग, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रातों-रात फिल्मी अंदाज में अमीर बनने के लिए चार युवाओं ने अपना ही क्रांति गैंग बना लिया। गैंग के सदस्य लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देकर अमीर बनने के प्रयास में जुट गए। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य को अवैध हथियार के साथ पकड़ा तो सारा खेल खुला। पुलिस अब गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी है। गैंग के सदस्यों ने फिल्मों से प्रभावित होकर गैंग बनाया और अपराध करना शुरू किया।

एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने सूरज उर्फ अंधेरा नामक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी क्रांति गैंग का सदस्य बनकर अवैध हथियार के बल पर वाहन लूट की वारदातों को अंजाम देता था। इस गिरोह में तीन अन्य सदस्य भी शामिल हैं। जिनमें एक की आरोपी की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो अन्य की तलाश में अब पुलिस जुटी हुई है। खाड़ी मोहल्ला निवासी सूरज उर्फ अंधेरा ने बताया कि वह अपने अन्य तीन साथी मिलकर शहर में क्रांति गैंग के नाम से नया गैंग खड़ा करना चाहते थे। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि 17 जनवरी की रात 10 बजे के करीब तोशाम बाईपास पर दिनोद रोड़ के नजदीक मिसरी गांव निवासी सुभाष चंद्र की स्वीफ्ट कार व अन्य समाना की लूट हुई थी। इस मामले में खाड़ी महोल्ला निवासी सूरज उर्फ अंधेरा नामक युवक को अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। कृष्ण मलिक ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसका साथी सोनी क्रांति गैंग बना रहा है, जिसका वह सदस्य है। पुलिस की माने तो भिवानी निवासी सोनी, संदीप जांगड़ा, सोनू व सूरज उर्फ अंधेरा है। ये चारों साथी मिलकर शहर में कई बार लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एंटी व्हीकल थैफ्ट इंचार्ज ने बताया कि ये युवक पिस्तौल व चाकू की नोक पर कार छीनने, कार मालिक से पैसे, मोबाइल व अन्य सामान लूटने, घरों में घुसकर लूट करने तथा दीपावली की रात नागरिक अस्पताल से मरीज का मोबाइल चोरी करने की वारदात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अंधेरा के साथ इसका एक अन्य साथी गिरफ्तार हो चुका है और बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed