फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पांच दुकानों में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तसवीर

पांच दुकानों में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तसवीर

Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पांच दुकानों में चोरी का प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तसवीर
भिवानी। ठंड बढ़ने के साथ ही चोरी की वारदात भी बढ़ने लगी हैं। सोमवार की रात चोरों ने तीन गारमेंट और एक वकील के दफ्तर समेत पांच जगहों पर चोरी का प्रयास किया। तीन जगह ताला नहीं तोड़ पाए। एक जगह ताला और फिर शीशा तोड़ने में तो कामयाब रहे, लेकिन अंदर नहीं घुस पाए। एक रात में पांच जगह चोरी के प्रयास से दुकानदार चिंता में हैं। एसएचओ ने दुकानों का मुआयना किया और दुकानदारों से जानकारी ली।
विज्ञापन

सोमवार की रात चार चोरों के गैंग ने पांच जगहों पर चोरी का प्रयास किया। पहला प्रयास पुराना बस स्टैंड के सामने कोर्ट रोड स्थित श्याम चार्ली गारमेंट्स की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की। संचालक भानू प्रकाश ने बताया कि चोर ताला नहीं तोड़ पाए, इसलिए नुकसान से बच गए। सीसीटीवी कैमरे में चार युवक नजर आ रहे हैं। चारों ने नए ऑटो में सवार होकर आए।
विज्ञापन

इसके बाद चारों ने बीजू टावर स्थित गारमेंट की दो दुकानों का ताला तोड़ने की कोशिश की। हिप्स कवर फैशन के संचालक अंकित ने बताया कि रात डेढ़ बजे उनकी दुकान का पहले ताला तोड़ा और फिर शीशा तोड़ा, लेकिन एक तरफ का शटर नहीं खुलने की वजह से अंदर नहीं घुस पाए। इसके बाद पड़ोस की गारमेंट की दुकान का शटर खोलने का प्रयास किया। इसमें भी वे कामयाब नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटनाओं के बार दुकानदार इकट्ठा होकर सिविल लाइन थाना गए और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी अजीत सिंह मौके पर गए और सीसीटीवी कैमरों में कैद चोरों की करतूत को देखा। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज होगी।

--
वकील और भाजपा नेता के दफ्तर में घुसे
बीजू टावर के समीप वकील और भाजपा नेता सुभाष जिंदल के दफ्तर में चोर घुसे। इमारत के प्रथम तल स्थित दफ्तर से चोरों ने सिर्फ पानी की बोतल उठाई, जबकि दो लैपटॉप ऑफिस में रखे थे। सुभाष जिंदल ने बताया कि चोरों ने अलग-अलग रखे लैपटॉप को एक जगह रखा। इससे ऐसा लगता है कि लैपटॅाप को चोर ले जाना चाहते थे, लेकिन अंत में कुछ ऐसा हुआ होगा कि इरादा बदलना पड़ा। दफ्तर के सामने की जूतों की दुकान का ताला तोड़ने का प्रयास भी किया। यहां भी ताला नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed