फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पंक्चर होने से पलटी कार, दंपती की मौत

पंक्चर होने से पलटी कार, दंपती की मौत

Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पंक्चर होने से पलटी कार, दंपती की मौत
बवानीखेड़ा। गोगामेडी पर रहने वाले एक दंपती की अजमेर बॉर्डर से गुजरात में प्रवेश करते वक्त कार का आयर पंक्चर होने से हादसे में मौत हो गई। बताया गया है कि कार के टायर की हवा निकलने से चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार ने तीन पलटी खाई। इस हादसे में जहां दंपती की मौत हो गई। हादसे में दंपती के दो बच्चों को मामूली चोट आई है। उन्हे उपचार के लिए वहां के नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की बताई गई है। दंपती की मौत होने से कस्बा में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि दंपती के शव शनिवार रात को ही कस्बा में पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। कस्बा निवासी विशंबर ने बताया कि उसका 46 वर्षीय बेटा सुरेंद्र गुजरात में काम करता है और उसका एक अन्य बेटा मनोज बहादुरगढ़ रहता है। दो दिन पूर्व सुरेंद्र व उसकी पत्नी सुशीला अपने बच्चे रमन व दीपिका सहित मनोज को मिलने के लिए बहादुरगढ़ गए थे। शुक्रवार सुबह गुजरात के लिए रवाना हुआ था। सुरेंद्र के साथ उसकी पत्नी सुशीला, बेटा रमन व बेटी दीपिका साथ थी। वे वापस गुजरात लौट रहे थे। ज्यों ही उन्होंने अजमेर बॉर्डर पार करके गुजरात में प्रवेश किया तो उनकी कार के एक टायर में पंक्चर हो गया। जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलट गई। हादसे में सुरेंद्र व सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में बैठे रमन व दीपिका को भी चोंटें आई है। उन्होंने बताया कि रमन व दीपिका को उपचार के लिए वही के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक सुरेंद्र व सुशीला के शव शनिवार रात तक आने की उम्मीद है। इस दुखद घटना ने विशंबर के परिवार को हिलाकर रख दिया है और कस्बा के लोगों में शोक की लहर पैदा हो गई है। विशंबर के घर के सामने लोग बैठ शवों के आने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed