फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी युवक गिरफ्तार

महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी युवक गिरफ्तार

Wed, 20 Feb 2019 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी युवक गिरफ्तार
महिला के मोबाइल अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी काबू
विज्ञापन

भिवानी। सिविल लाइन पुलिस ने एक महिला के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। पीड़ित 33 वर्षीय महिला ने गत 23 जनवरी को सिविल लाइन पुलिस थाना में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नरेन्द्र उर्फ पानू नामक युवक ने उसके मोबाइल फोन पर गत 11 से 19 जनवरी के बीच कई अश्लील मैसेज भेजे। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसकी फेसबुक पर भी अश्लील मैसेज भेज दिए। पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने आरोपी युवक नरेन्द्र उर्फ पानू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिसके जरिए महिला को अश्लील मैसेज भेजे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed