फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   धान चोरी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार कर साढ़े 19 हजार रुपये किए बरामद

धान चोरी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार कर साढ़े 19 हजार रुपये किए बरामद

Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
धान चोरी मामले में एक ओर आरोपी गिरफ्तार कर साढ़े  19 हजार रुपये किए बरामद
धान चोरी मामला : एक और आरोपी गिरफ्तार, साढ़े 19 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम ने धान चोरी मामले में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से 19 हजार 500 रुपये भी बरामद किए हैं।
एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि धान चोरी मामले में दिनोद गांव निवासी अहमद नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 अक्टूबर को तोशाम क्षेत्र के गांव सांगवान से अजय के खेते से कुछ लोग 36 क्विंटल धान चोरी कर ले गए थे। इस बारे में किसान ने तोशाम थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस शिकायत पर जांच के दौरान पता चला था कि गांव दिनोद गांव निवासी युवकों ने जींद के अपने एक साथी के साथ धान चोरी किए हैं। कृष्ण मलिक ने बताया कि कुल 7 युवकों ने सांगवान गांव निवासी अजय के खेतों से 36 क्विंटल धान चोरी कर पिकअप डाले में डाल कर ले गए थे। इसके बाद इन युवकों ने जींद जाकर धान की फसल को 3200 रुपये प्रति क्विटंल के भाव में बेचा था। एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि इस मामले में कई आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed