फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   क्रेन से कुचलने जाने से महिला की मौत

क्रेन से कुचलने जाने से महिला की मौत

Fri, 09 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
क्रेन से कुचलने जाने से महिला की मौत
क्रेन ने पैदल जा रही महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन

भिवानी। गांव कितलाना के समीप बुधवार रात को तेज गति से आ रही एक क्रेन ने सड़क किनारे पैदल जा रही एक महिल को कुचल दिया। क्रेन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गय। महिला को सामान्य अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर अज्ञात क्रे चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गांव कितलाना निवासी धर्मजीत ने बताया कि उसकी मां संदोखी देवी बुधवार करीब नौ बजे प्लाट से घर पैदल आ रही थी। वह सड़क किनारे पैदल चल रही थी, इसी दौरान दादरी की तरफ से आ रही एक क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। महिला को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मां की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाए जाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने फरार क्रेन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed