फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ऑनरकिलिंग: बड़ी बहन को राखी बंधवा दिया रक्षा का वचन, छोटी बहन को मौत

ऑनरकिलिंग: बड़ी बहन को राखी बंधवा दिया रक्षा का वचन, छोटी बहन को मौत

Sun, 02 Sep 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऑनरकिलिंग: बड़ी बहन को राखी बंधवा दिया रक्षा का वचन, छोटी बहन को मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्यार के नाम से जाना जाता है। इस दिन जहां बहन-भाई को रक्षासूत्र बांधती है तो भाई रक्षा का वचन देता है। लेकिन, सदर थाना क्षेत्र के गांव कितलाना में भाई ने जहां बड़ी बहन को रक्षासूत्र बंधवाकर उसकी रक्षा का वचन दिया तो छोटी को मौत दे दी। युवती को मारने में दोनों भाइयों के अलावा बेटी के हाथों में मेहंदी रचाकर डोली में विदा करने के सपने देखने वाले माता-पिता सहित रिश्तेदार भी शामिल रहे। सभी ने मिलकर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन जुर्म अपने पीछे कोई ना कोई सुराग छोड़ जाता है जो आरोपियों को उसके अंजाम तक पहुंचाने के लिए काफी होता है। पुलिस ने मामले में निष्पक्ष जांच करते हुए जहां पड़ोसी युवक को इंसाफ दिलाया वहीं, हत्या करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मां और बड़ी बहन को थी ममेरे भाई के साथ अवैध संबंध की जानकारी
पुलिस सूत्रों की मानें तो जब युवती ने पड़ोसी पर अगवा कर गैंगरेप के आरोप लगाए थे, तब उसकी मां और बड़ी बहन को ममेरे भाई के साथ अवैध संबंध की जानकारी थी। समाज में रिश्ते बदनाम ना हो इसके लिए उन्होंने जुबान नहीं खोली। मामले की जानकारी पिता और भाइयों को नहीं थी तो वे प्रदीप को ही आरोपी मान रहे थे। प्रदीप जांच में निर्दोष पाया गया तो सभी ने मिलकर उसकी हत्या करने की प्लानिंग तैयार की।
विज्ञापन

मेरे खटकै था, इसलिए ले दिया प्रदीप का नाम
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म केस में गिरफ्तार ममेरे भाई सरजीत उर्फ मुन्नी के पास से बरामद मेमोरी कार्ड में मिली रिकॉर्डिंग को पुलिस सुनती जा रही है तो नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं। युवती द्वारा पड़ोसी युवक प्रदीप के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करवाने के बाद आरोपी ममेरे भाई सरजीत से बात की तो सरजीत ने पूछा कि तूने प्रदीप के खिलाफ केस क्यों दर्ज करवाया है। इसके जवाब में युवती ने कहा कि प्रदीप मेरे खटकै था, इसलिए करवा दिया उसके खिलाफ केस दर्ज। उसके बाद पीड़िता ने कहा कि परिजन उसे नींद की गोली दे देते हैं और वह सोती रहती है। यहीं नहीं, युवती ने अपने ममेरे भाई को यह तक कहा था कि अब उसके घर वाले उसको जिंदा नहीं छोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की पत्नी दे रही थी पल-पल की जानकारी
सूत्रों की मानें तो 17 अगस्त को पड़ोसी युवक के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी सरजीत ने अपनी पत्नी को कितलाना भेज दिया था। वह अपनी पत्नी को फोन करके बुआ के घर चल रही एक-एक जानकारी जुटा रहा था जिसकी रिकॉर्डिंग भी पुलिस के हाथ लगी हुई है। आरोपी को जब यह हो गया कि उसका पता नहीं चलेगा तो 22 अगस्त को कितलाना आया और मृतका को दी सिम वापस ली और पत्नी को लेकर कलानौर चला गया।
रक्षाबंधन के दिन पहुंची थी मृतका की बड़ी बहन
मृतका की बड़ी बहन रक्षाबंधन के दिन कितलाना पहुंची थी। उस दिन उसने अपने बड़े भाई रवि उर्फ भौरिया व मिंटू को राखी बांधी थी। दोनों ने छोटी बहन से राखी बंधवाने से इनकार कर दिया। पुलिस से इनपुट मिले हैं कि अलग रह रहा बड़ा भाई का सुसाइड नोट तैयार करवाने में अहम रोल रहा है। अब पुलिस बड़ी बहन, भाई और मां को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

परिजनों ने पहले दिखाया मृतका को नाबालिग, हत्या के बाद बताया बालिग
पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने मृतका का आधार कार्ड दिखाते हुए उसे नाबालिग बताया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। हत्या के बाद परिजनों ने उसकी मार्कशीट दिखाई तो उसमें उसकी उम्र 20 साल दो महीने और 21 दिन मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed