फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा

Wed, 14 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवक का अपहरण कर बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
युवक को उसके घर में ही बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन

भिवानी। शादी समारोह में हुए झगड़े की रंजिश का बदला लेने के लिए 15-16 युवकों ने गांव धारवानबास के एक युवक को उसके ही घर में बंधक बनाकर बेहरमी से पीटा। युवक को अधमरा कर हमलावर वहां से फरार हो गए। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कैरू पुलिस चौकी ने घायल के बयान पर हमलावरों के खिलाफ मारपीट, अपहरण व बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।
गांव धारवानबास निवासी मिंटूू ने बताया कि कुछ दिन पहले गांव के ही एक युवक की बारात में देवराला गया था। शादी समारोह में उसका झगड़ा देवराला निवासी सिंघा व विकास के साथ हो गया था। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए दोनों युवकों ने अपने 10-15 साथियों के साथ मिलकर रविवार शाम को हमला किया। उसने बताया कि वह घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। दो लड़के पहले आए और लगभग 16 लड़के बाद में आए और आते ही मारपीट शुरू कर दी। इस समय उसके घर पर परिवार के सदस्य नहीं थे। युवक उठाकर उसके ही घर में ले गए और दरवाजा बंद कर बुरी तरह से पीटा। गंभीर रूप से घायल कर से फरार हो गए। घायल को उसके परिजनों ने भिवानी सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलते ही कैरू पुलिस चौकी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

--
पुलिस ने घायल के बयान पर देवराला निवासी सिंघा और विकास सहित उनके 15-16 साथियों के खिलाफ मारपीट, अपहरण, घर में घुसने व बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जांच में सामने आया है कि इस झगड़े से पूर्व शादी समारोह में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था और उसी का बदला लेने के लिए ये हमला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, इंचार्ज चौकी कैरू
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed