फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   गर्भवती महिला से मारपीट का मामला

गर्भवती महिला से मारपीट का मामला

Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला से मारपीट का मामला
चार दिन बाद पुलिस ने पति और चाचा ससुर के खिलाफ किया मामला दर्ज
विज्ञापन

भिवानी। दादरी गेट निवासी गर्भवती महिला को उसके पति व चाचा ससुर द्वारा प्रताड़ित किए जाने के मामले में चार दिन बाद भले रोहतक पुलिस बयान दर्ज करने ना पहुंची हो, लेकिन पीड़िता की फरियाद भिवानी पुलिस ने जरूर सुनी है। पुलिस ने महिला के बयान पर उसके पति और चाचा ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दादरी गेट निवासी महिला का कहना था कि उसकी शादी 17 अक्तूूबर 2014 को रोहतक के एक गांव निवासी अजय के साथ हुई थी। शादी के बाद से दहेज मांग की जा रही है। दहेज की मांग पूरी ना किए जाने पर अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म कर प्रताड़ित किया। महिला ने आरोप लगाया था कि उसके पति और चाचा ससुर ने उसे कमरे में निर्वस्त्र कर पिटाई की थी। पति ने उसे 17 जनवरी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। घायल गर्भवती महिला को भिवानी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन तक रोहतक पुलिस के आने का इंतजार किया जाता रहा, लेकिन पुलिस नहीं आई। बाद में महिला ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। भिवानी पुलिस ने उसकी पुकार सुनते हुए बयान लेने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर बिमला को भेजा। महिला सब इंस्पेक्टर ने उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने उसके बयान पर उसके पति अजय व चाचा ससुर संजय के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

-----
रोहतक पुलिस ने महिला की प्राथमिकी दर्ज नहीं की। एसपी के आदेश पर भिवानी शहर थाना पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिमला देवी, जांच अधिकारी शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed