फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शेरसिंह मर्डर केस : ग्रामीणों और परिजनों का धरना खत्म

शेरसिंह मर्डर केस : ग्रामीणों और परिजनों का धरना खत्म

Sat, 05 Aug 2017 12:20 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
शेरसिंह मर्डर केस : ग्रामीणों और परिजनों का धरना खत्म
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
अदालत परिसर में पेशी पर आए कालोद निवासी शेरसिंह की गोली मारकर हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार से चल रहा धरना शुक्रवार को एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया के आश्वासन के बाद उठा लिया गया है।

गत 18 मई को शेरसिंह की जिला कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का केस दर्ज किया था। इनमें से चार लोगों को ही गिरफ्तार किया था। अन्य 13 लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शेरसिंह की पत्नी शकुंतला, ओमप्रकाश और सुनील ने लघु परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी थी। शेरसिंह के भतीजे विजय ने बताया कि शुक्रवार को एसपी को मांग पत्र दिया। एसपी ने उनकी सभी मांगों को मानकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगें थी कि हत्यारापियों की शीघ्र गिरफ्तारी हो, केस की जांच जिले से बाहर हो और शस्त्र लाइसेंस तुरंत दिया जाए। एसपी ने सभी मांगों को माननेे का आश्वासन दिया है। इसके बाद धरना समाप्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed