{"_id":"5c86aa09bdec22142e7499cf","slug":"161552329225-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हिंद फौज के सिपाही की जमीन हड़पने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजाद हिंद फौज के सिपाही की जमीन हड़पने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। आजाद हिंद फौज में सिपाही रह चुके गांव चांग निवासी रामधन की मां हरबाई को प्रदेश सरकार की तरफ से मिली साढ़े 12 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से 3 करोड़ 75 लाख रुपये में बेचने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक इस मामले में दो महिलाओं सहित 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि नकली लोगों को असली पहचान दिलाकर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त दूर है।
गांव चांग निवासी रामधन की मौत के बाद हरियाणा सरकार ने हिसार जिला में उसकी मां हरबाई को साढ़े 12 एकड़ जमीन दी थी। जिसकी कीमत 40 करोड़ आंकी जा रही थी। इस जगह के समीप ही हवाई अड्डा भी निर्माण किया गया है। करोड़ों की जमीन को कुछ प्रॉपर्टी डीलरों ने धोखे से बेचने की साजिश रची और इस साजिश में शहीद के भतीजे को भी मिला लिया। 26 सितम्बर 2014 को भिवानी तहसील में फर्जी लोगों को खड़ा कर दो लोगों के नाम रजिस्ट्री करा दी गई। जबकि इस मामले की शिकायत एसपी के समक्ष की गई तो जांच इक्नॉमिक सैल को सौंपी गई। इस मामले की पड़ताल में कई राज खुले और बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया था
इकोनामिक सेल के जांच अधिकारी वेद सिंह ने बताया कि इसी मामले में अब तिगड़ाना निवासी वीरेंद्र उर्फ वीरू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसने जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने के लिए कैलाश की जगह खड़ा होकर झूठे दस्तावेजों के सहारे धोखाधड़ी की थी। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं उन्होंने बताया कि अब तक इस मामले में एक दर्जन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।