फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नशा हल्का हुआ तो शव को छुपाने के लिए डाल दिया बैड में

नशा हल्का हुआ तो शव को छुपाने के लिए डाल दिया बैड में

Tue, 31 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
नशा हल्का हुआ तो शव को छुपाने के लिए डाल दिया बैड में
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हालुवास गेट के पास स्थित महताब की ढाणी निवासी राजबाला (62) की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके शराबी पति रमेश ने ही की थी। राजबाला का कसूर बस इतना था कि उसने अपने पति रमेश को शराब पीकर आने पर टोका था। टोकने पर आग बबूला हुए रमेश ने घर में रखी थापी (कपड़े धोने के लिए प्रयोग की जानी वाली लकड़ी की थापी) से सिर में वार कर दिए। उसके बाद जब वह बेहोश हो गई तो रमेश ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। कुछ देर बाद जब शराब का नशा कम हुआ तो रमेश ने देखा कि उसकी पत्नी का शव उसके सामने पड़ा है। उसने शव को छुपाने के लिए बेड में डाल दिया। आरोपी पति को गिरफ्तार करने के बाद थाना प्रभारी जय सिंह ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
उल्लेखनीय है कि 27 जुलाई को सुबह हालुवास गेट के पास स्थित महताब की ढाणी निवासी रमेश ने सुबह पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी राजबाला का शव बेड में पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। आरोप पति ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि वह वैश्य मॉडल स्कूल में गार्ड की नौकरी करता है। 25 जुलाई को वह ड्यूटी पर गया तो उसकी पत्नी घर पर ही थी। दोपहर में वह घर पर खाना भी खाकर गया था। उसके बाद शाम को आया तो वह घर नहीं मिली। उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। 27 को जब उसके नाति ने बेड देखा तो उसका शव बेड में पड़ा मिला। पुलिस ने जब पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें आया कि राजबाला की हत्या दो दिन पहले नहीं बल्कि चार दिन पहले हुई थी। उसके बाद पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख बेटी को दी थी पत्नी के गायब होने की सूचना
पुलिस पूछताछ में रमेश ने बताया कि वह 23 जुलाई की रात को घर आया था। शराब ज्यादा हो गई तो मैने उसी रात पत्नी की हत्या कर दी थी। दो दिन बाद जब शव से बदबू आने लगी तो उसने अपनी बेटी संतोश को राजबाला के गायब होने की सूचना दी। इसके बाद उसका नाति पुष्पेंद्र 26 जुलाई को रोहतक से भिवानी पहुंचा। मामला लूट का दिखाने के लिए उसने कानों की बाली, पाजेब व नाक की तिली निकालकर उसके गाऊन की जेब में रख दी थी जो पोस्टमार्टम के समय बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महताब की ढाणी निवासी राजबाला की हत्या उसके पति रमेश ने की थी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयोग की लड़की की थापी को बरामद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी का चाल चलन भी ठीक नहीं था और वह शराब पीकर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। शराब के नशे में ही उसने वारदात को अंजाम दिया है।
-जयसिंह, एसआई, थाना शहर प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed