फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी करने के बाद मकान में लगाई आग

चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी करने के बाद मकान में लगाई आग

Wed, 14 Feb 2018 12:34 AM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी करने के बाद मकान में लगाई आग
चोरों ने लाखों के जेवरात चोरी करने के बाद मकान में लगाई आग
विज्ञापन

चांग। गांव में प्राइमरी स्कूल के पास स्थित एक मकान से लाखों रुपये के जेवरात व सामान चोरी करने के बाद चोरों ने आग लगा दी। आग लगने के कारण मकान में बचा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही गुजरानी पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी व आगजनी का मामला दर्ज किया है।
गांव चांग निवासी महाबीर ने बताया कि सोमवार को करीब 11 बजे मकान के सभी दरवाजे बंद करके सोए थे। सुबह उठे तो पास वाले कमरे से धुआं निकल रहा था और अंदर देखा तो टीवी, इनवर्टर बैटरी व प्लाट की रजिस्टरी जलकर राख हो गई थी। इसके अलावा कमरे में रखे 2 सोने की बालियां, पाजेब, सोने का लॉकेट व एक चांदी का सिक्का, करीब दो हजार रुपये गायब था। चोरी की सूचना चांग के सरपंच देवेन्द्र कालड़ा को दी। सरपंच ने घटना की सूचना गुजरानी पुलिस चौकी इंचार्ज दिलबाग सिंह को दी। पुलिस नेे मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

-----
दरवाजे को चुन्नी से बांधा
अज्ञात चोरों ने पूरी सतर्कता से चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मकान मालिक महाबीर ने बताया कि चोरों ने बाहर दरवाजे पर चुनी बांध दी, ताकि कोई उठने पर बाहर ना आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
मकान मालिक महाबीर की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी व आगजनी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
-दिलबाग सिंह, गुजरानी चौकी इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed