फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   जेबीटी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, पति उसके दोस्त और पत्नी पर हत्या का केस

जेबीटी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, पति उसके दोस्त और पत्नी पर हत्या का केस

Sun, 30 Jun 2019 02:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 02:04 PM IST
विज्ञापन
जेबीटी शिक्षिका की संदिग्ध मौत, पति उसके दोस्त और पत्नी पर हत्या का केस
सांकेतिक तस्वीर

शहर के दादरी गेट क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के एक फ्लैट में रहने वाली जेबीटी शिक्षका की शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मामला रुपयों के लेन-देन से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं मृतका के पिता ने पुलिस को लिखित बयान देकर उसकी बेटी की हत्या उसके पति द्वारा अपने शराब ठेकेदार दोस्त व उसकी पत्नी के साथ मिलकर करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अकबरपुर बॉस जिला हिसार निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि वह डीसी आफिस में सहायक के तौर पर सरकारी नौकरी करता है। उसकी दो लड़की और एक लड़का है। उसकी सबसे बड़ी लड़की रेखा जो जेबीटी टीचर है और हनुमान ढाणी स्थित सरकारी स्कूल में तैनात है। उसने बताया कि रेखा की शादी गांव सिंघानी निवासी सुनील के साथ नवंबर 2011 में हुई थी।
विज्ञापन


उसका दामाद सुनील गांव डोहकी निवासी जगदीप सांगवान शराब ठेकेदार के साथ पार्टनशीप में काम करता है। उसका आरोप है कि सुनील उसकी बेटी की शादी के बाद से ही उनसे पैसे मांगता रहा है। अजमेर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुनील फरवरी 2017 में 37 लाख का चेक उनसे लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब ठेकेदार जगदीप सांगवान की पत्नी सुनीता भी उनसे साढ़े 15 लाख रुपये लेकर गई थी। उसका आरोप है कि सुनील, जगदीप और सुनीता तीनों ने मिलकर उसकी बेटी रेखा के गहने बैंक में गिरवी रखवाकर दस लाख रुपये का गोल्ड लोन ले लिया। उसकी बेटी रेखा की सर्विस पर भी भारी भरकम राशि का लोन करा लिया।

27 जून को भी पति ने मांगा था चार लाख
अजमेर सिंह का आरोप है कि उनसे व उनके रिश्तेदारों से अब तक शराब ठेकेदार व उसकी पत्नी को 1 करोड़ 82 लाख रुपये ले चुके हैं। उसका आरोप है कि उसका दामाद सुनील उसकी बेटी रेखा पर घर से और पैसे लाने का दबाव बनाकर उसके साथ मारपीट करता रहता था। उसका आरोप है कि 27 जून को भी उसकी बेटी से चार लाख रुपये की मांग की गई थी।

इसी के चलते उसकी लड़की परेशान रहती थी। उसका आरोप है कि जगदीप की पत्नी सुनीता उसके दामाद सुनील को उसकी बेटी रेखा के खिलाफ भी भड़काती थी और कहती थी कि इसे मार दो इसके इंश्योरेंस के पैसे भी ले लेंगे।

जैन पुलिस चौकी के जांच अधिकारी एएसआई गिरिराज ने बताया कि मृतका रेखा के पिता अजमेर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति सिंघानी निवासी सुनील व गांव डोहकी निवासी शराब ठेकेदार जगदीप सांगवान व उसकी पत्नी सुनीता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव मृतका के परिजनों को सौंप दिया है।


पिता बोला - बेटी को फंदे पर लटकाकर मारा
अजमेर ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे सुनील का उस पर फोन आया कि उसकी बेटी बीमार है। जब वे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल पहुंचे तो उसकी बेटी की मौत हो चुकी थी। उनका आरोप है कि उसकी बेटी को जबरन फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या की गई है। मृतक महिला दो बच्चों की मां थी, जबकि हनुमान ढाणी स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी। पति के साथ दादरी गेट स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed