फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को बाजार में पहचान कर पकड़ा

पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को बाजार में पहचान कर पकड़ा

Fri, 28 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
पर्स चोरी करने वाली दो महिलाओं को बाजार में पहचान कर पकड़ा
भिवानी। 24 जून को ससुराल से मायके जाने के लिए ऑटो में सवार हुई महिला से पानी मांगने के बहाने दो महिलाओं ने बैग से उसका पर्स चोरी कर लिया। महिला ने दो दिन बाद भरे बाजार में दोनों महिलाओं को न केवल पहचान लिया बल्कि आमजन की सहायता से पकड़ भी लिया। इस पर हंगामा भी हुआ और बाद में पुलिस भी पहुंचे। पुलिस के समक्ष पहले बहानेबाजी कर रही आरोपी महिलाओं ने बाद में अपना अपराध कबूल किया और उनसे चोरी की गई नकदी और अंगूठी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

मामला 24 जून का है। मुंढाल कलां निवासी अन्नू ने 24 जून को ससुराल से अपने पीहर नवा धिराणा जाने के लिए घर से निकली। दोपहर बाद तीन बजे रोहतक गेट क्षेत्र से वह ऑटो रिक्शा में लोहारू ओवरब्रिज के लिए सवार हुई। ऑटो में दो अन्य महिलाएं भी थीं। इनमें से एक महिला ने अन्नू से पीने के लिए पानी मांगा। अन्नू ने बैग से पानी की बोतल निकाल महिला को दे दिया और बैग साइड में रख लिया। दोनों महिलाएं हनुमान गेट क्षेत्र में ऑटो से नीचे उतर र्गइं। अन्नू जब अनाजमंडी के पास उतरकर ऑटो किराया देने के लिए बैग में पर्स देखने लगी तो पर्स गायब मिला। जिस पर उसे महिलओं द्वारा पर्स चोरी होने का अंदेशा हुआ। अन्नू ने बताया कि जिसके बाद वह घर चली गई। पर्स में चार एटीएम कार्ड, 1500 रुपये की नकदी व एक कानों की सोने की बाली थी। अन्नु ने बताया कि 26 जून को वह भिवानी बाजार में सामान लेने आई हुई थी। इसी दौरान उसने उन दोनों महिलाओं को देखा, जिन्होंने उसका पर्स चोरी किया था। अन्नु ने दोनों महिलाओं को पहचान कर पकड़ लिया। जिस पर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस के समक्ष पहले दोनों महिलाएं सामान खरीदने और डाक्टर को दिखाने के लिए आने की बात कहकर बहानेबाजी करती रहीं। फिर पुलिस पूछताछ में दोनों ही महिलाओं ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दोनों की पहचान गांव बलियाली निवासी मोहनी व पूनम नामक महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों से चोर की गई 1500 रुपये की नकदी, एक सोने की बाली व चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए।
विज्ञापन

अनाज मंडी चौकी पुलिस प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अन्नु की शिकायत पर सिटी पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed