फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   हथियार के बल पर गाड़ी लूटने का चौथा आरोपी हुआ गिरफ्तार

हथियार के बल पर गाड़ी लूटने का चौथा आरोपी हुआ गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
हथियार के बल पर गाड़ी लूटने का चौथा आरोपी हुआ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हथियार के बल पर राजस्थान निवासी एक व्यक्ति से पिकअप गाड़ी लूट मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी बरामद कर चुकी है। पुलिस ने गांव बागनवाला निवासी संजीव उर्फ बंटी को गिरफ्तार किया है।

पहाड़सर राजगढ़ राजस्थान निवासी बलवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गत 13 जनवरी की सुबह वह अपने गांव से पिकअप गाड़ी लेकर मुंढाल खुर्द के लिए चला था। उसके साथ उसी के गांव का फुलाराम भी कंडेक्टर सीट पर बैठा था। जब वे गांव झावरी के बस स्टैंड के समीप खरकड़ी टी प्वाइंट पर पहुंचे तो तीन लड़कों ने हथियार के बल पर उनकी गाड़ी को रुकवा लिया और फिर जबरन गाड़ी के अंदर घुस कर उन्हें बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और फिर गाड़ी छीनकर फरार हो गए। बलवान ने बताया कि वह मुंढाल से पशुओं के लिए तूड़ा लेने के लिए पिकअप गाड़ी लेकर जा रहा था। तोशाम पुलिस ने तीन-चार अज्ञात युवकों के खिलाफ गाड़ी लूट का मामला दर्ज किया था। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 13 जनवरी को तोशाम थाने में केस दर्ज हुआ था, जबकि 14 जनवरी को तोशाम पहाड़ के पास पिकअप गाड़ी पुलिस को लावारिश हालत में बरामद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में राहुल, नवीन और अंकित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि चौथा आरोपी बागनवाला निवासी संजीव उर्फ बंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed