फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बाल सेवा आश्रम से लापता हुआ 13 साल का मूक-बधिर बच्चा

बाल सेवा आश्रम से लापता हुआ 13 साल का मूक-बधिर बच्चा

Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
बाल सेवा आश्रम से लापता हुआ 13 साल का मूक-बधिर बच्चा

विज्ञापन
भिवानी। तोशाम रोड स्थित बाल सेवा आश्रम में एक और लड़का संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। लापता हुआ लड़का 13 वर्षीय मूक बाधिर बताया जा रहा है, जो कुछ अर्से पहले ही बाल सेवा आश्रम में सीडब्ल्यूसी के माध्यम से छोड़ा गया था। लड़के के लापता होने की सूचना आश्रम के वार्डन ने अधीक्षक को दी। जिसके बाद बीटीएम पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने फिलहाल लड़के के लापता होने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। बाल सेवा आश्रम के अधीक्षक मनमोहन गिरी ने बताया कि वार्डन सत्यवान ने उन्हें बताया कि शुक्रवार को 13 वर्षीय कुनाल नामक लड़का आश्रम से अचानक लापता हो गया। बाल सेवा आश्रम से बच्चों के भागने का यह कोई पहला मामला नहीं है। कुछ अर्से पहले भी एक नाबालिग लड़का आश्रम से लापता हो गया था। जबकि करीबन डेढ़ साल पहले भी दो लड़कियां आश्रम की दीवार फांदकर फरार हो चुकी थी। बच्चों के लगातार फरार होने के मामलों के मद्देनजर आश्रम प्रशासन ने भी दीवारें ऊंची कराई थी और बच्चों की सुरक्षा के प्रबंध भी कड़े किए थे। मगर इन सब के बावजूद बच्चों के फरार होने का सिलसिला नहीं थम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed