फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जहर निगलने से युवक की मौत, पत्नी और ताऊ पर तंग करने का आरोप

जहर निगलने से युवक की मौत, पत्नी और ताऊ पर तंग करने का आरोप

Wed, 19 Jun 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
जहर निगलने से युवक की मौत, पत्नी और ताऊ पर तंग करने का आरोप

विज्ञापन
भिवानी। मंढोली कलां गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन ने मृतक की पत्नी, ताऊ और उसके लड़कों पर भाई को परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि भाई की ससुराल वालों ने आठ लाख रुपये उधार लिए थे, जो बार-बार मांगने के बावजूद नहीं लौटा रहे थे। रुपये वापस मांगने पर भाभी तलाक की धमकी दे रही थी। जिसकी वजह से जहरीला पदार्थ निगल लिया। उधर मृतक की पत्नी ने भी थाने में शिकायत देकर ननद और मृतक के मामा पर पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है।
मामला 16 जून का है। मंढोली कलां वासी 24 वर्षीय युवक सुनील ने संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर 17 जून को तोशाम थाना पुलिस हिसार पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की बहन बबीता ने बताया कि वह राजस्थान के हमीरवास में शादीशुदा है। उसके भाई की शादी एक साल पहले संडवा वासी सुनीता के साथ हुई थी। शादी के बाद भाई की ससुराल वालों ने उसके पिता से आठ लाख रुपये उधार लिए थे। उसके पिता शीशपाल का चार माह पूर्व बीमारी के कारण निधन हो गया है। उसके भाई ने फोन कर उसकी मां और उसे बताया कि रुपये नहीं लौटाए जाने से वह परेशान है। अब उसकी पत्नी सुनीता रुपये वापस मांगने पर तलाक की धमकी दे रही है। इसके अलावा उस पर उसके ताऊ के नाम पांच किले जमीन कराने का भी दबाव बना रही हैै। बबीता ने आरोप लगाया कि उनके साझे के खेत में टॉवर का किराया भी ताऊ नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बहनों का इकलौता भाई था मृतक
मृतक सुनील अपनी चार बहनों का इकलौता भाई था। मृतक की चारों बहनों की शादी हो चुकी है। सुनीत की मौत के बाद बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंचे थाने, पत्नी ने दी शिकायत
आठ लाख रुपये वापस नहीं लौटाने के आरोपों के बाद मृतक सुनील के ससुराल वाले भी थाने पहुंचे और शिकायत देकर आरोपों को झूठा बताया। मृतक के ससुर धर्मबीर ने बताया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। पत्नी सुनीता ने आरोप लगाया कि उसकी ननदों और मामा के कारण सुनील ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। ये सुनील को कहती थी कि उसे (सुनीता) को घर से निकाल दे, तेरी दूसरी अच्छी जगह शादी करवाएंगे। सुनीता ने थाने में शिकायत देकर चारों ननद और उसके मामा पर कार्रवाई की मांग की।


मृतक सुनील की बहन ने अपनी भाभी सुनीता, अपने ताऊ रामकिशन, ताऊ के लड़के अनिल और अनिल के लड़के मोहित पर उसके भाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए है। जांच की जा रही है।
एसआई सत्यवान, जांच अधिकारी
तोशाम थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed