{"_id":"5cfabf06bdec22075c118856","slug":"155993676812-bhiwani-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार स्कूटी से बिगड़ा बाइक का संतुलन, चालक घायल, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार स्कूटी से बिगड़ा बाइक का संतुलन, चालक घायल, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। आम तौर पर लड़के ही तेज रफ्तार दुपहिया वाहन दौड़ाते हैं, मगर यहां लड़कियां भी इस काम में पीछे नहीं हैं। सिविल लाइन पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक से घायल हुए एक व्यक्ति की शिकायत पर स्कूटी चला रही लड़की के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी 54 वर्षीय वेदपाल ने बताया कि उसकी गांव में किराना की दुकान है। बीती शाम वह सब्जी मंडी से किराना की दुकान का सामान लेकर ऑटो रिक्शा में पैक कराकर ले जा रहा था। वह अपनी बाइक से गांव तिगड़ाना लौट रहा था कि इसी दौरान रेडक्रास भवन के समीप पीछे से दो लड़कियां तेज रफ्तार स्कूटी चलाते हुए आई और काफी नजदीकी से उसकी बाइक को ओवरटेक करते हुए आगे बढ़ गईं। इसी दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर दूर तक घसीटता हुआ जा गिरा। बाइक में उसका पांव फंस गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई। पास में ही वाहन स्टैंड पर बैठे लोगों ने उसे संभाला और बाद में उसके भतीजे को फोन कर बुलाया, जिसके बाद उसे पहले भिवानी जिला सामान्य अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर किए जाने के बाद परिजन हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने घायल वेदपाल की शिकायत पर अज्ञात स्कूटी चालक लड़की के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।