{"_id":"5cf96f6bbdec22070d45b3da","slug":"155985085319-bhiwani-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुल्ली चौक पर बाइक-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
झुल्ली चौक पर बाइक-कार की टक्कर, बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तोशाम। गांव झुल्ली चौक के समीप एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से जख्मी बाइक चालक को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे बाद मृत घोषित कर दिया।
गांव मंढाण निवासी कृष्ण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। बीती शाम करीबन साढ़े तीन बजे झुल्ली चौक पर खड़ा था कि इसी दौरान उसके गांव का कर्मबीर अपनी बाइक से गांव मिराण की तरफ से ईश्रवाल की तरफ जा रहा था। जब मोटरसाइकिल झुल्ली चौक के समीप पहुंची तो गांव भैरा की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और सीधी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में कर्मबीर को गंभीर चोटें आई, जिसे लेकर वह हिसार के एक निजी अस्पताल में पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। जबकि कार चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। तोशाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का हिसार के जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं कृष्ण के बयान दर्ज कर इस संबंध में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।