{"_id":"5cf1786abdec2207014a1e36","slug":"155932892019-bhiwani-news9","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूटे एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
विज्ञापन
भिवानी। घर लौट रहे फाइनेंस कंपनी के एक कर्मचारी से मारपीट कर एक लाख रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। वारदात सुंगरपुर और दुल्हेड़ी गांव के बीच हुई। लूट की सूचना के बाद तोशाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामला रात करीब सवा नौ बजे का है। राजस्थान के बहरोड थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर वासी जितेंद्र भिवानी के रोहतक गेट स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्य करता है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह जब गांव सुंगरपुर और दुल्हेड़ी के बीच पहुंचा तो दो बाइक पर मुंह ढंककर चार युवक आए । उसकी बाइक रोक कर हेलमेट पर लठ मारा। उसके पास करीब एक लाख रुपये थे जो छीन ले गए। सूचना मिलते ही तोशाम थाना प्रभारी एसआई चंद्रभान मौके पर पहुंचे। क्षेत्र में नाकेबंदी की गई मगर बदमाशों का सुराग नहीं लगा। एसआई चंद्रभान ने बताया कि शिकायत आई है। अभी जितेंद्र के बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।