{"_id":"5ced8770bdec2207476e39f0","slug":"15590706243-bhiwani-news58","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छुट्टी पर आए सेना के जवान की मौत, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहारू। उपमंडल के गांव सेहर छुट्टी लेकर घर आए जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों के बयान के आधार पर स्थानीय पुलिस ने समुचित कानूनी कार्रवाई कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि गांव सेहर वासी 28 वर्षीय संजय का परिवार हाल में बहल रहता है। जो श्रीनगर में बतौर सेना जवान के रूप में कार्यरत था और छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के बयान के आधार पर संजय घर के बाहर भैंस को पानी पिला रहा था कि अचानक भैंस किसी वाहन के हॉर्न से भाग खड़ी हुई। जिसके कारण भैंस की रस्सी संजय के गले में फंस गई। गर्दन में अचानक लगे झटके से संजय की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक के पिता के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।