फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   डिकाय को भेजकर गर्भपात की प्रतिबंधित दवा बेचते विक्रेता को पकड़ा

डिकाय को भेजकर गर्भपात की प्रतिबंधित दवा बेचते विक्रेता को पकड़ा

Wed, 29 May 2019 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
डिकाय को भेजकर गर्भपात की प्रतिबंधित दवा बेचते विक्रेता को पकड़ा
भिवानी। दोपहर के बाद सोमवार रात को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गर्भपात करने और कराने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए डिकाय को भेजकर दुकानदार को एमटीपी किट के साथ पकड़ा। दुकानदार ने दुकान की चाबी नहीं होने का हवाला देकर दुकान नहीं खोली तो बंद दुकान को ही सील कर दिया गया। रात को हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम भी साथ रही। धनाना गांव में ग्रामीण भी एकत्रित हुए। जिस कारण माहौल थोड़ा तनावपूर्ण भी रहा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन को मिली सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने दोपहर के समय बावड़ी गेट स्थित एक दुकान पर छापा मारकर दो एमटीपी किट बरामद की थी। डिकॉय भेजकर सारी कार्रवाई की गई। दोपहर बाद रात को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दवा विक्रेता को एमटीपी किट बेचने के आरोप में पकड़ा। रात करीब साढ़े नौ बजे डिकॉय ने उक्त दवा विक्रेता से संपर्क साधा। जिसके बाद दवा विक्रेता ने धनाना गांव के बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर के नेतृत्व में वहां पहुंचीं। डिकॉय को पांच-पांच सौ के दो नोट हस्ताक्षर करके दिए। जब दवा विक्रेता ने डिकाय को एमटीपी किट दी और रुपये लिये तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारकर उसे पकड़ लिया। युवक धनाना गांव से ही है। अचानक कार्रवाई हुई तो हंगामा हुआ और लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीण स्वास्थ्य विभाग की टीम से ही पूछताछ करने लगे। पकड़ा गया आरोपी कभी स्वयं को दवा दुकान में पार्टनर बताता तो कभी कर्मचारी। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम उक्त युवक को रात को ही दादरी पर बताई गई उक्त दुकान पर लेकर पहुंची। यहां उक्त युवक को दुकान खोलने के लिए कहा तो बताया कि चाबी किसी अन्य के पास है। जिसके बाद अन्य को फोन कर चाबी लाने को कहा। सामने वाले ने 15 मिनट में आने की बात कही मगर वह नहीं आया। काफी इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुकान को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. मीना बरबर के अलावा डॉ. दिव्या, जिला औषधि नियंत्रक हेमंत ग्रोवर,जिला आशा कॉर्डिनेटर प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

धनाना गांव के एक युवक द्वारा एमटीपी किट बेचने की सूचना मिली थी। जिस पर कार्रवाई की गई। डिकॉय को एक हजार रुपये हस्ताक्षर करके दिए गए थे। युवक दादरी गेट स्थित दीपा मेडिकल हॉल दुकान पर काम करता है। दुकानदार को बुलाया मगर वह नहीं आया। जिसपर दुकान को भी सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीना बरबर, डिप्टी सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग
स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर धनाना गांव के युवक सादिक के खिलाफ एमटीपी किट बेचने के चलते पीएनडीटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रोहताश कुमार, इंचार्ज, मुंढाल चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed